राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम ने शादी से पहले और शादी के बाद कई बार तरह-तरह की साजिशें रची थीं, लेकिन हर बार उसका प्लान फेल होता चला गया। हालांकि शिलांग में आखिरकार उसका प्लान कामयाब हो गया। वहां उसने राजा की हत्या करवा दी। जब सोनम लापता थी तो राजा रघुवंशी के पारिवारिक ज्योतिष पं. अजय दुबे ने कहा था कि सोनम जिंदा है और कुछ ही दिनों में वापस आ जाएगी। हुआ भी ऐसा, सोनम गाजी पुर से बरामद हुई और फिर चौंकाने वाले खुलासे हुए।
लड़की का चौंकाने वाला दावा
अब एक लड़की ने राजा के परिवार को फोन करके दावा किया है कि उसने सोनम को वाराणसी बस स्टैंड पर देखा था। सोनम दो लड़कों के साथ थी और गाजीपुर जाने वाली बस में सवार हुई थी। लड़की ने राजा के परिवार को फोन करके बताया कि सोनम ने बस में मैंगो जूस भी पिया। रात करीब 11 बजे सोनम गाजीपुर वाली बस में बैठी थी और उसे बस में चढ़ाने के लिए दो युवक साथ आए थे।
पंडित की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
वहीं, इस दावे के बाद राजा रघुवंशी के पारिवारिक ज्योतिष पं. अजय दुबे ने नया और चौंकाने वाला दावा करके सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं, बल्कि 10 से 15 लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था और अब फिर कह रहा हूं कि राजा की हत्या में 10 से 15 लोगों का हाथ है।”
पं. अजय दुबे ने यह भी कहा कि एक महीने में पूरी साजिश सामने आ जाएगी। राजा की लाश मिली और सोनम जब गायब हुई, तो मैंने कहा था कि सोनम सही-सलामत वापस मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड में दो महिलाओं का हाथ है, 10 से 15 लोगों की साजिश है और अब सब सच होता दिख रहा है।
पुलिस जांच में होंगे बड़े खुलासे!
सोनम और हत्याकांड में शामिल चार अन्य आरोपियों को मेघालय पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है, जहां इस पूरे हत्याकांड की जांच चल रही है कि आखिर किस तरह और क्यों सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
42 mins agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
59 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines