हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raja Raghuvanshi murder case: खुलेंगे नए राज, लैपटॉप पर मेघालय पुलिस का बड़ा बयान

Raja Raghuvanshi murder case: राज और सोनम से पूछताछ कर पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि उनका लैपटॉप कहां है। पुलिस को आशंका है कि गुम हुए लैपटॉप से इस केस में नए साक्ष्य मिल सकते हैं। पुलिस राज और सोनम को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी की फाइल फोटो, हत्यारोपी राज और सोनम

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में शिलांग पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने शुक्रवार को कहा कि इस केस की प्रारंभिक छानबीन में एक हथियार जब्त किया गया है। इसके अलावा कुछ गोला-बारूद और एक बंदूक का भी पता चला है। उनका कहना था कि पुलिस की टीम अब एक लैपटॉप की तलाश में है। उन्हें उम्मीद है कि उस लैपटॉप से इस केस में नए साक्ष्य मिल सकते हैं।

बता दें फिलहाल इस केस में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह समेत अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस सोनम और राज से पूछताछ कर इस मामले में नई जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच टीम दोनों आरोपियों से अलग-अलग अकेले में और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

 

बंदूक और गोला-बारूद का क्या करना चाहते थे राज-सोनम?

मेघालय पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि इस केस की प्रारंभिक छानबीन में एक हथियार जब्त किया गया है। इसके अलावा हत्याकांड की जांच में कुछ गोला-बारूद, एक बंदूक और 50000 रुपये भी मिले हैं। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियारों को आरोपी कैसे और कब इस्तेमाल करने वाले थे।

विज्ञापन

लैपटॉप की तलाश, पूछताछ में राज और आकाश ने बताई प्लानिंग

पुलिस को इस केस की तफ्तीश में एक वाहन बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों से जल्द दोबारा पूछताछ की जाएगी। पुलिस की मानें तो अब तक की पूछताछ में राज और आकाश ने बैग में एक हथियार का खुलासा किया था। इसके अलावा पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपियों का लैपटॉप कहां है। अभी पुलिस के पास कई सवाल हैं कि क्या आरोपियों ने लैपटॉप को नष्ट कर दिया है? अगर हां तो वह कहां नष्ट किया गया। अगर नहीं तो वह कहां और किस हालत में है?

ये भी पढ़ें: ‘छूना मत-मैं किसी और की अमानत हूं’, सितारा किस मायने में सोनम रघुवंशी-मुस्कान से बेहतर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola