Rahul Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का प्रचार जोरों से चल रहा है। पीएम मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, राम मंदिर, संपत्ति वितरण और मंगलसूत्र जैसे मुद्दों पर कांगेस को जमकर घेरा।
पीएम मोदी ने आज की चुनावी रैलियों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को बुखार हो रहा है। वो अब कहते हैं कि अगर मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो आग लग जाएगी लेकिन हकीकत में कांग्रेस के सपने राख हो गए हैं। इतना ही नहीं पीएम ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है।
पीएम के इसी हमले का जवाब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया। उन्होंने लिखा कि एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए:
. कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी
. कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी
. कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी
नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है। इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं। INDIA की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी – उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है। हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इससे पहले भाजपा और कांगेस के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। कुल मिलाकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
ये भी पढ़ेंः ‘CM हिमंत के बीजेपी में जाते ही सारे आरोप धुल गए…’ पढ़ें प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातें
ये भी पढ़ेंः Exclusive: ‘मंगलसूत्र नहीं महंगाई मुद्दा’; Raj Babbar आखिर क्यों चाहते कि गुरुग्राम उन्हें सांसद चुने?
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines