'हारे प्रधानमंत्री की बातें सुनिए...' राहुल गांधी का PM पर हमला, बोले- मोदी झूठ की मशीन बन गए हैं

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को झूठ की मशीन तक कह दिया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले दोनों ओर से जुबानी हमले जारी हैं।

Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Slams PM Modi

राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी। (File Photo)

विज्ञापन

Rahul Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का प्रचार जोरों से चल रहा है। पीएम मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा और साबरकांठा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण, राम मंदिर, संपत्ति वितरण और मंगलसूत्र जैसे मुद्दों पर कांगेस को जमकर घेरा।

पीएम मोदी ने आज की चुनावी रैलियों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को बुखार हो रहा है। वो अब कहते हैं कि अगर मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो आग लग जाएगी लेकिन हकीकत में कांग्रेस के सपने राख हो गए हैं। इतना ही नहीं पीएम ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है।

विज्ञापन

पीएम के इसी हमले का जवाब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया। उन्होंने लिखा कि एक हताश, निराश और हारे हुए प्रधानमंत्री की बातें सुनिए:

. कांग्रेस आपके घर का कमरा छीन लेगी
. कांग्रेस आपके गले का मंगलसूत्र छीन लेगी
. कांग्रेस आपकी भैंस छीन लेगी

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ऐसी बहकी बहकी और झूठी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस उनकी 300 में से 150 से ज्यादा सीटें छीन कर सरकार बना रही है। इस डर में मोदी, प्रधानमंत्री की गरिमा भूल ‘झूठ की मशीन’ बन गए हैं। INDIA की सरकार जनता से लेगी नहीं, उन्हें देगी – उतना ही पैसा जितना मोदी ने अपने अरबपति मित्रों पर लुटाया है। हमारी सरकार ‘अडानियों’ की नहीं ‘हिंदुस्तानियों’ की होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इससे पहले भाजपा और कांगेस के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। कुल मिलाकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ