ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस सीजफायर को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच नेता प्र्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर भोपाल में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी और आरएसएस वालों को वह अच्छे से जानते हैं। अगर इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, धक्का मारो तो डर के भाग जाते हैं।
जी हुजूर करके ट्रंप के इशारे का पालन किया
राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने फोन उठाया और कहा, मोदीजी क्या कर रहे हो? नरेंदर सरेंडर, इसके बाद जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया। नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आपको एक समय याद होगा जब फोन नहीं आया था। इंदिरा गांधी जी ने कहा कि मुझे जो करना है वह मैं करूंगी। यही फर्क है। ये इनका कैरेक्टर है। ये सभी लोग ऐसे ही है। इनको आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है।
ये भी पढ़ेंः वैष्णो देवी के दर्शन के लिए IRCTC लाया जबरदस्त ऑफर, सिर्फ इतने रुपए में AC ट्रेन, होटल, खाना
कांग्रेस सरेंडर नहीं होती है- राहुल गांधी
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि एक सेकंड में थोड़ा सा दबाव पड़े भइया ये लो। तो ये इनका कैरेक्टर है। कांग्रेस सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल। ये सब सरेंडर वाले लोग नहीं है। ये सभी सुपर पावर से लड़ने वाले लोग हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक ओर कांग्रेस और संविधान है जबकि दूसरी ओर बीजेपी-आरएसएस है जोकि उसे खत्म करना चाहते हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान को 8 घंटे में ध्वस्त किया…’, CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा दावा
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
22 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines