हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सरकारी बंगला खाली करने वाले नोटिस का राहुल गांधी ने दिया जवाब, बोले- घर से कई यादें जुड़ीं, आदेश का करूंगा पालन

विज्ञापन

Rahul Gandhi Disqualification: लोकसभा हाउसिंग कमेटी की ओर से सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का राहुल गांधी ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि वे इस आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बंगले से मेरी कई यादें जुड़ी हैं।

बता दें कि सोमवार को लोकसभा हाउसिंग कमेटी की ओर से बंगला खाली करने के लिए राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है। वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी को 12 तुगलक रोड पर सरकारी बंगला आवंटित किया गया था।

बता दें कि लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने राहुल गांधी को आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार, राहुल को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा।

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने पिछले गुरुवार को मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले के एक दिन बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। उससे पहले वे यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola