हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिरासत से छूटे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रिहा कर दिया है. किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन से बाहर आते ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दो टूक कहा कि सांसद चुनाव आयुक्त से मिलकर रहेंगे और जनता की आवाज दबाने वालों का हिसाब होगा.

विज्ञापन
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रिहा कर दिया है. Credit: X @RahulGandhi

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है. आकाशवाणी भवन के बाहर दिनभर चले भारी विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप स्थित नई पुलिस लाइन भेजा था, जहां से अब उन्हें छोड़ दिया गया है. हिरासत के दौरान ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद कड़ा पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के गद्दारों को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है. हिसाब होगा – एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा.” राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि यह देश की आवाज का अपमान है और विपक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखकर रहेगा.

दूसरी तरफ, चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि आयोग को कांग्रेस पार्टी या किसी अन्य विपक्षी दल की ओर से औपचारिक बैठक के लिए कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ है.

140 से ज्यादा सांसदों का था धरना

मामला चुनाव आयोग और SIR से जुड़ा है. INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसद आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे थे. जैसे-जैसे प्रदर्शन तेज हुआ, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने एक-एक करके वहां से नेताओं को हटाना शुरू किया और राहुल-प्रियंका सहित कई वरिष्ठ नेताओं को डिटेन कर पुलिस लाइन भेज दिया.

विज्ञापन

राहुल गांधी का सीधा आरोप- ‘वोट चोरी हुई है’

रिहाई से पहले राहुल गांधी ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि सभी सांसद चुनाव आयुक्त से मिलेंगे और उन्हें मिलना ही पड़ेगा. राहुल गांधी ने कहा, “हम चुनाव आयोग से मिलकर सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि आपने वोट चोरी की है.” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें धरने पर बैठने से कोई परहेज नहीं है, जितना वक्त लगेगा वे बैठेंगे. अगर चुनाव आयोग को यहां बैठने से ऐतराज है, तो वह दिल्ली में कोई दूसरी जगह तय कर दे, वे वहीं जाकर बैठ जाएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola