कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को क्यों बताया देश का दुश्मन? सोशल मीडिया पर लिखा छात्रों के लिए मैसेज

Rahul Gandhi on UP Paper Leak: 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। जिसमें पेपर लीक होने की शिकायत मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती रद्द करते हुए अगले छह माह में परीक्षा दोबारा कराने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ मामले में जांच कर रही है।

Rahul Gandhi Congress Lok Sabha Election 2024
विज्ञापन

Rahul Gandhi on UP Paper Leak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में केंद्र और बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेता X (पूर्व में ट्विटर) पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के भविष्य की दुश्मन है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद विपक्षी पार्टिंयां लगातार बयानबाजी कर रही हैं।

विज्ञापन

छात्र लगा रहे अदालतों के चक्कर

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के छात्र परेशान हैं, कहीं छात्र भर्ती के लिए तरस रहे हैं, कहीं पेपर लीक से छात्र निराश हैं तो कहीं वह अपनी नियुक्ति के लिए अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्र आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठियां भांजी जाती हैं। जानकारी के अनुसार पेपर लीक होने की शिकायत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है।

पेपर रद्द होने पर अब आगे क्या

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीति है कि ऐसे संस्थान, जहां रोजगार के अवसर हैं, उन्हें अपने मित्रों को बेच दो और इनमें युवाओं को ठेके पर रखो। उन्होंने लोकसभा में बीजेपी के स्लोगन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि शोषण इस सरकार की गारंटी है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर अगले छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ