हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या सड़क हादसे के घायल को अस्पताल पहुंचाने पर सच में मिलते हैं 25 हजार? नितिन गडकरी से जानें सच्चाई

Get honoured 25000 in cash reward: नेशनल हाईवे पर अगर कोई एक्सीडेंट होता है तो क्या सच में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये मिलते हैं? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद इस वायरल दावे की सच्चाई बताते हैं. दरअसल, यह संभव होगा राह वीर योजना के तहत. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने 21 अप्रैल, 2025 को इस योजना की घोषणा की थी. यह योजना 31 मार्च, 2026 तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

Get honoured 25000 in cash reward: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की राह वीर योजना के अनुसार हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने वाले ‘राह-वीर’ को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. 21 अप्रैल, 2025 को MORTH ने इस योजना की घोषणा की थी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अब अगर कोई भी व्यक्ति सड़क हादसे में घायल किसी पीड़ित को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे इनाम के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. अगर किसी भी सड़क चाहे वह राज्य मार्ग हो या ग्रामीण सड़क पर एक्सीडेंट होता है और कोई व्यक्ति इंसानियत के नाते घायलों को अस्पताल लेकर जाता है, उसे भी यह इनाम दिया जाएगा. यह प्रोत्साहन राशि लोगों को मददगार बनने के लिए प्रेरित करेगी.

क्या है राह वीर योजना

MoRTH के आधिकारिक हैंडल से X पर 27 जुलाई 2025 को इस बारे में पोस्ट की गई थी. पोस्ट में MoRTH की ओर से प्रत्येक नागरिक से राह-वीर बनने का आग्रह करते हुए कहा गया कि आपकी समय पर की गई मदद स्वर्णिम समय के दौरान जीवन बचा सकती है. भारत सरकार की ओर से 25,000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित हों.” मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 की धारा 134ए के प्रावधानों के तहत मंत्रालय ने राह-वीर योजना के लिए नियम अधिसूचित किए. मंत्रालय के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य आम जनता को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र के माध्यम से सड़क दुर्घटना पीड़ितों की आपात स्थिति में मदद करने, उनका मनोबल बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रेरित करना है.

गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत

मंत्री गडकरी ने बताया कि यह इनाम केवल नेशनल हाईवे तक सीमित नहीं है. इसके लिए किसी तरह की पूछताछ, पुलिस की परेशानी या कानूनी झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण प्रावधान लागू किया गया है. NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) अब सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों का इलाज 7 दिनों तक और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक खुद करवाएगा. इससे गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

घायलों की मदद के लिए आगे आएंगे

केंद्र सरकार के अनुसार, भारत में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं और उनमें बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इसलिए मर जाते हैं क्योंकि उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता. नई नीति तेजी से मदद पहुंचाने और लोगों को मानवता दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम है. सरकार उम्मीद कर रही है कि इनाम और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था से हादसों में मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी और लोग बिना डर के घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola