हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'RAF जवान की पैलेट गन से 7 राउंड फायरिंग, 5 घायल', कार्रवाई की CRPF करेगी समीक्षा; सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन से गोलियां चलाने का दावा किया गया है. रिपोर्ट और वीडियो सामने आने के बाद CRPF ने इंटरनल असेसमेंट करने का ऐलान किया है, जो सुरक्षा बल की SOP के लिए तय प्रोटोकॉल का हिस्सा है.

विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस और RAF जवानों को तैनात किया गया था.

दिल्ली में 20 जुलाई के CJP के विरोध प्रदर्शन में छात्रों पर पैलेट गन से फायरिंग की गई. यह खुलासा विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस-RAF की कार्रवाई की जांच में हुआ. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कनॉट प्लेस में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान ने छात्रों पर पैलेट गन से 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 5 गोलियां प्रदर्शनकारियों को लगीं और 2 जमीन पर लगीं. CRPF ने मामले में संज्ञान लिया है और RAF की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने ऐलान किया है.

पेपर लीक पर उबाल… पटना में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत, हिरासत में लिए गए तेज प्रताप

अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं 3 घायल लोग

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पैलेट गन से हुई फायरिंग में घायल हुए 3 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें गुरुग्राम में काम करने वाले 25 वर्षीय इरशाद शेख, दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट 19 वर्षीय साहिल लोचाब और आउटलुक पत्रिका के 28 वर्षीय पत्रकार शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने जब पुलिस और RAF जवानों पर हमला किया और पत्थरबाजी की, तब RAF जवान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैलेट गन से गोलियां चलाईं. इस कार्रवाई पर CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का बयान भी आया.

विज्ञापन

इंटरनल असेसमेंट CRPF की SOP का हिस्सा

CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों पर RAF की कार्रवाई की आधिकारिक जांच की जाएगी और जांच के आधार पर ही विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट जारी की जाएगी. कोई भी आंदोलन हो, अगर उसका पुलिस-RAF-CRPF द्वारा दमन किया जाता है तो उसके समाप्त होने के बाद CRPF अपनी कार्रवाई की इंटरनल असेसमेंट करती है. पोस्ट-इवेंट असेसमेंट करना CRPF की SOP का हिस्सा है. कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन भी खत्म हो चुका है और अब CRPF छात्रों पर RAF की कार्रवाई का इंटरनल अससेसमेंट करेगी.

जंतर-मंतर पर 2500 से ज्यादा क्रिमिनल्स, FRS सिस्टम से बड़ा खुलासा; पुलिस को बना रहे हैं निशाना

विज्ञापन

समीक्षा का मकसद SOP का उल्लंघन देखना

CRPF के महानिदेशक के अनुसार, RAF की कार्रवाई की समीक्षा करने का मकसद यह देखा है कि संसद मार्च के दौरान भीड़ को काबू करने के लिए मानक प्रक्रिया(SOP) का पालन किया गया या नहीं किया गया? SOP के पालन में कहां और क्या चूक हुई? प्रदर्शन के दौरान क्या परिस्थितियां थीं और भीड़ का व्यवहार कैसा था? RAF की तैनाती के पीछे की रणनीति क्या थी? क्या RAF ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ को-ऑर्डिनेट किया था या नहीं? फील्ड कमांडरों की रिपोर्ट और ऑपरेशनल फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई के लिए सबक लिया जाए और आवश्यक सुधार किए जाएं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola