IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा, 2 शानदार पारी खेलकर खींचा ध्यान

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने बल्ले से बैक टू बैक 2 अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि इसके बाद भी भारत A को दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन पाटीदार ने टीम इंडिया का दावा ठोक दिया है.

रजत पाटीदार/Image Source: ANI

रजत पाटीदार/Image Source: ANI

Rajat Patidar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय दल का ऐलान कर दिया है. हालांकि अभी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन नहीं किया गया है. न्यूजीलैंड दौरे से पहले रजत पादीटार ने अपना दावा भारतीय टीम के लिए ठोका है. उन्होंने बैक टू बैक 2 अर्धशतकीय पारी खेली है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार को मिल सकता है मौका

रजत पाटीदार लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इन दिनों इंडिया A टीम का हिस्सा हैं और ऑस्ट्रेलिया A टीम के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. अब तक खेले गए 2 मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है. पहले मैच में उन्होंने भारत A के लिए शानदार बल्लेबाजी की और मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए 51 गेंदों में 53 रन बनाए. हालांकि भारत A को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 81 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने ऐसे समय पर अर्धशतक जमाया, जब टीम के 4 बल्लेबाज 58 रन पर ही आउट हो गए थे. दूसरे मैच में पाटीदार के बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला. हालांकि इस मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

इंडिया A ने गंवाई सीरीज

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया A ने अपने नाम कर लिया है. पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 125 रनों के बड़े अंतर से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 69 रनों से बाजी मारी और सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया. अब तीसरा मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

रजत आईपीएल में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

रजत ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को 2 बार चैंपियन बनाया. उन्होंने आईपीएल 2025 और 2026 का खिताब आरसीबी को जिताया है. इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. रजत ने आईपीएल 2025 में 15 मैच की 14 पारियों में 312 रन बनाए थे. उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाया था और 143.77 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 15 मैच की 14 पारियों में 41.75 की औसत के साथ 501 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस तरह वह लगातार आईपीएल में बल्ले और कप्तानी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ