हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'CM हिमंत के बीजेपी में जाते ही सारे आरोप धुल गए...' पढ़ें प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातें

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के धुबरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी.

Priyanka Gandhi criticizes CM Himanta Biswa Sarma: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के धुबरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब सीएम कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। उनके भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने वाॅशिंग मशीन बनाई है जिसमें भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ किया जाता है। भाजपा ने वाॅशिंग मशीन का उपयोग सबसे पहले हिमंत के खिलाफ किया है। आइये जानते हैं प्रियंका के भाषण की बड़ी बातें-

1. प्रियंका ने कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है सरकार में बैठे मंत्रियों का ध्यान अपने स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा के शासन में माफिया राज चल रहा है। तेलंगाना और कर्नाटक के सीएम कांग्रेस की गारंटियों को पूरा कर रहे हैं। वहीं असम में माफिया राज चल रहा है।

2. प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवा पार्टी 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। सबसे पुरानी पार्टी ने 70 साल में इतनी कमाई नहंीं की। प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अहंकारी हो गए हैं। उन्हें आम लोगों की तकलीफ की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना को लेकर पीएम मोदी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

3. प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगे। प्रज्वल पर हजारों महिलाओं के साथ दुव्व्र्यवहार करने का आरोप है। प्रज्वल रेवन्ना पर अभी तक केंद्रीय गृह मंत्री ने कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है उन्होंने सांसद पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्हें कार्रवाई करने से किसने रोक रखा है।

ये भी पढ़ेंः Exclusive: ‘मंगलसूत्र नहीं महंगाई मुद्दा’; Raj Babbar आखिर क्यों चाहते कि गुरुग्राम उन्हें सांसद चुने?

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी BJP’; अमेठी-रायबरेली पर क्या बोले राजीव शुक्ला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola