हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा, ‘इसके अगले दिन, रविवार को, प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी और उनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या मांगी.’

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. credit: X ( @RahulGandhi)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सामाजिक न्याय तथा बराबरी के खिलाफ होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे छात्रों के सवाल पूछने और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि एक गुमनाम पोस्ट में डॉ. बी आर आंबेडकर की ‘जाति का विनाश’ और ज्योतिबा फुले की ‘गुलामगिरी’ समेत कई पुस्तकों को युवाओं के दिमाग में ‘जहर’ भरने वाला बताया गया.

यह भी पढ़ें: ‘बेघरों ने वोटिंग का अधिकार खो दिया…’, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, EC ने दिया जवाब

‘मोदी जी सामाजिक न्याय और बराबरी के खिलाफ’

राहुल गांधी ने कहा, ‘इसके अगले दिन, रविवार को, प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी और उनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या मांगी.’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, ‘मोदी जी सामाजिक न्याय और बराबरी के खिलाफ हैं. उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफ़रत करता है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि छात्र सोचें या सवाल पूछें. बेहद चौंकाने वाली बात है कि युवाओं के पेपर लीक, बेरोजगारी और सुरक्षा के सवालों पर चुप रहने वाले प्रधानमंत्री, इंटरनेट ट्रोल्स के इशारे पर फौरन काम करते हैं.’

विज्ञापन

खबर में किया गया कौन सा दावा?

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया, उसमें कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने 27 सितंबर को कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को ईमेल भेजकर संबंधित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के नामांकन का विवरण मांगा था और एक एक्स पोस्ट को लेकर उनकी टिप्पणियां भी मांगी थीं. खबर में दावा किया गया है कि ईमेल में प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संचार का उल्लेख था.

यह भी पढ़ें: ‘वोट चोरी से चुने सांसद बना रहे हैं कानून’, PC में राहुल गांधी ने उठाए तीखे सवाल, बोले-तुरंत इस्तीफा दें CEC ज्ञानेश कुमार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola