'बेघरों ने वोटिंग का अधिकार खो दिया…', राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, EC ने दिया जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के यमुना किनारे बसी झुग्गी बस्ती ‘बेला एस्टेट’ में जाकर कई ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके नाम SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे.

rahul gandhi

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप (Credit: ANI)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के यमुना किनारे बसी झुग्गी बस्ती ‘बेला एस्टेट’ में जाकर कई ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके नाम SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे. उनका कहना था कि इस इलाके में रहने वाले 728 लोगों में से 727 लोगों के नाम काट दिए गए. राहुल गांधी ने लोगों से मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसमें वो इलाके के SDM से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें तो कौन देखेगा चुनाव आयोग का काम, मुख्य चुनाव आयुक्त कैसे देते हैं त्यागपत्र?

विज्ञापन

‘सिस्टम का भी हिसाब होगा’

वीडियो में राहुल गांधी SDM से मतदाताओं के नाम हटाने के कारणों के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं और बातचीत के आखिर में उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ”आप मुझे अपना पूरा नाम, पद के बारे में जानकारी दे दीजिए, मैं आपको दूसरे तरीके से देखता हूं.” कांग्रेस नेता ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, ”CEC को तो जाना पड़ेगा, लेकिन उस सिस्टम का भी हिसाब होगा, जिसने उनसे ये सब करवाया है.” राहुल गांधी ने दावा किया, ”यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए.”

‘ये SIR नहीं बल्कि वोट चोरी का तरीका’

कांग्रेस नेता ने कहा, ”ये लोग दशकों से वहां रह रहे हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में मतदान किया था. साल 2023 में उनके घर तोड़ दिए गए थे, लेकिन वो वहां से गए नहीं और अब भी उसी इलाके में रह रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”SDM से फोन पर मैंने यही कहा कि मकान होने या ना होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है. खुद ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि ‘हाउस नंबर 0’ बेघरों के लिए है. फिर भी 727 लोगों के नाम काट दिए गए.” राहुल गांधी का कहना है कि ये SIR नहीं बल्कि वोट चोरी का तरीका है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ