दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड ने पूरे देश में गेमिंग को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया। 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया था। इसके पीछे की वजह कोरियन टॉस्क बेस्ड गेम को बताया जा रहा है। तीनों बहनों कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं। पिता के मना करने के बाद भी तीनों बहनों को कोरियन खाना, कोरियन ड्रामा, कोरियन गेम की लत थी।
अब तीन बहनों के सुसाइड मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर यूपी सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में 4 देशभर में प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई। इसमें पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन यलो, ईविल नन और आई-स्क्रीम ऑनलाइन गेम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 3 शादियां, 2015 में लिव-इन पार्टनर की मौत… सुसाइड करने वाली तीन बहनों के पिता को लेकर नए खुलासे
बीते मंगलवार देर रात हुई इस घटना के पीछे शुरुआत से ही कोरियन कल्चर और ऑनलाइन गेम की लत की आशंका जताई जा रही थी किशोरियों ने जिस कमरे से कूदकर आत्महत्या की। मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पसंदीदा चीजों के साथ इन चारों गेम का नाम लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ये उनके पसंदीदा गेम थे और वे इन्हें खेलती थीं।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में पलटी कहानी? कोरियन टॉस्क एप पर पुलिस का बड़ा दावा
बता दें कि हाल ही में गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। तीनों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी। बताया गया कि तीनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं। कोरियन गेम, कोरियन ड्रॉमा, कोरियन डीपी, कोरियन खाना, तीनों लड़कियां को बेहद पसंद था। यहां तक कि पिता के डांटने पर तीनों लड़कियां उसे डायरी में लिखती थीं।