हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में सियासी हलचल, आरजेडी ने 9 अगस्त को बुलाई विधायकों की बैठक

विज्ञापन

सौरव कुमार, पटना: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कांग्रेस आलाकमान से बात की। उन्होंने सोनिया गांधी से फोन पर बात कर बिहार के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में बैठी आरजेडी ने 9 अगस्त को विधायकों की बैठक बुलाई है।

मंगलवार को होने वाली ये बैठक राबड़ी देवी के आवास पर होगी। मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायक दल की बैठक होगी। दरअसल, जेडीयू के पूर्व वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद से सियासी हलचल तेज है। कहा जा रहा है कि बिहार की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, रविवार को नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से बीच हुई बातचीत में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही बीजेपी की मौजूदा कार्यशैली पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था
शनिवार को जेडीयू से पूर्व वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में हलचल तेज है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था। कुछ लोग जहाज को डुबाना चाहते थे, नीतीश कुमार ने समय रहते उन लोगों को पहचान लिया। आरसीपी सिंह को पार्टी से जाना ही था क्योंकि उनका तन यहां था, लेकिन मन कहीं और था।

विज्ञापन

ललन सिंह ने कहा, एक और चिराग मॉडल तैयार किया जा रहा था। हम लोगों ने समय रहते उसे खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, सबको पता है कि षड्यंत्र कहां से हुआ। नीतीश कुमार के कद को छोटा करने की साजिश हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola