Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा, पति पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले की शादी अब कानूनी विवाद में घिर गई है. जांच में नाबालिग होने के दावे के बाद उनके पति फरमान खान पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Apr 10, 2026 16:26
Kumbh Viral Girl Monalisa
Credit: Social Media

महाकुंभ मेले से वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद गंभीर है. उनकी शादी और उम्र को लेकर हुए खुलासे ने पूरे मामले को कानूनी विवाद में बदल दिया है. ताजा जांच में ये दावा किया गया है कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थीं, जिसके बाद उनके पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, मोनालिसा भोंसले सोशल मीडिया पर ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली. इसी दौरान उनकी मुलाकात फरमान खान से हुई और दोनों ने मार्च 2026 में केरल में शादी कर ली थी.

ये भी पढ़ें: मोनालिसा पर भड़का को-एक्टर, साजिश और प्लानिंग का बताया मामला, कहा- सेट पर पार्टी, अब छेड़छाड़…

---विज्ञापन---

शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

शादी के बाद से ही उनकी उम्र को लेकर विवाद शुरू हो गया था. परिवार और कुछ संगठनों ने दावा किया था कि मोनालिसा अभी बालिग नहीं हैं. इस शिकायत के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मामले की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि मोनालिसा की बर्थडेट 30 दिसंबर 2009 दर्ज है, जिसके मुताबिक शादी के समय उनकी उम्र करीब 16 साल थी. इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया है. पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट समेत बाल विवाह और अपहरण से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. कानून के मुताबिक 18 साल से कम उम्र में शादी करना अपराध है, इसलिए अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है.

मामले की जांच जारी

जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के दौरान उम्र से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई थी. आरोप है कि केरल में विवाह रजिस्ट्रेशन के समय गलत जन्मतिथि दी गई थी, जिससे ये शादी वैलिड दिखाई जा सके. फिलहाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) भी मामले की जांच कर रहा है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश जारी है. दूसरी ओर, मोनालिसा ने पहले कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वो अपने पति के साथ रहना चाहती हैं. हालांकि अब उम्र के खुलासे के बाद उनकी स्थिति कमजोर पड़ती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘कल मुझे कुछ हो जाए तो…’, मोनालिसा के छेड़छाड़ वाले आरोपों पर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

First published on: Apr 10, 2026 04:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.