PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों के दौरे पर हैं और पहले दिन वे सबसे पहले मिजोरम पहुंचे. मिजोरम से मणिपुर पहुंचे और इंफाल में लैंड हुआ, जहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए 65 किलोमीटर का सफर करके चुराचांदपुर पहुंचे. चुराचांदपुर कुकी-मैतेई हिंसा के दौरान दंगों से प्रभावित हुआ था, जहां प्रधानमंत्री मोदी 7300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और विशाल रैली को भी संबोधित किया।
3 दिन 5 राज्यों के दौरे पर PM मोदी
13 से 15 सितंबर तक मणिपुर, मिजोरम, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरान वे पांचों राज्यों में 71850 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. दौरे के पहले दिन सुबह उन्होंने मिजोरम के आइजॉल में 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे मिजोरम पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया. मिजोरम में प्रधानमंत्री ने करीब 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के 75वें जन्मदिन को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में होंगे ये कार्यक्रम
क्या बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज मिजोरम की राजधानी आइजॉन को रेलवे कनेक्टिविटी मिल गई है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन बनाना चुनौतीपूर्ण परियोजना थी, लेकिन इसे पूरा किया गया। इस रेल लाइन पर 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल हैं। एक पुल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। यह लाइन अब मिजोरम को गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और कई अन्य शहरों से जोड़ेगी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। पहली, नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस रही। दूसरी, गुवाहाटी के लिए मिजोरम एक्सप्रेस रही। तीसरी, कोलकाता-मिजोरम एक्सप्रेस कोलकाता के लिए रही।
क्यों खास है मणिपुर का दौरा?
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा सबसे खास माना जा रहा है, क्योंकि वे 2 साल बाद पहली बार मणिपुर जा रहे हैं. साल 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों में हिंसा के बाद मणिपुर में दंगे फैल गए थे. कई लोग हिंसा का शिकार बने और विपक्षी दल कांग्रेस लगातार उनके मणिपुर दौरे की मांग कर रहा था. अब से पहले प्रधानमंत्री मोदी 2014 से 2022 के बीच 7 बार मणिपुर के दौरे पर जा चुके हैं. अब वे 8वीं बार मणिपुर दौरे पर आ रहे हैं और वहीं जाएंगे जहां देंगे ज्यादा फैले थे.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दोहा हमले पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों के समाधान का किया आह्वान
मणिपुर में यह रहेगा प्रोग्राम
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के 5 राज्यों के दौरे का शेड्यूल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी किया गया है. PMO से मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी आज 13 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे मणिपुर के दंगा प्रभावित क्षेत्र चुराचांदपुर में लैंड करेंगे, जहां वे चुरादांचपुर टाउन स्थित मेन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यहां वे पहले 7300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:30 बजे वे इंफाल जाएंगे, जहां ऐतिहासिक कंगला किले में आयोजित कार्यक्रम में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करके विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
यह भी पढ़ें: अमेरिका को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, US को बताया ‘Close Friend’
अन्य राज्यों में यह रहेगा प्रोग्राम
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का आगाज करेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे और पूर्णिया में ही 36000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.
असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और 18350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 16वीं जॉइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन करेंगे.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
11 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
11 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines