सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर ध्रुव राठी ने किया X पोस्ट, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने बताया- 'लीडर्स'

अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘सौरव और आशुतोष मुझसे न सिर्फ बेहतर हैं, बल्कि कहीं ज्यादा बड़े नेता हैं. अपने नेताओं के आदेशों का पालन करके खुशी होगी. जान हाजिर है!’

Cockroach Janta Party

सौरव दास और आशुतोष की रिहाई के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी X पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया. (Photo: Dhruv Rathee X)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद आखिरकार तिहाड़ जेल से रिहाई मिल गई. दिल्ली के जंतर-मंतर में घुसकर तिरंगा लहराने के मामले में दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने बुधवार को दोनों सीजेपी नेताओं को जमानत दे दी. दिल्ली पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया. सौरव दास और आशुतोष की रिहाई के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी X पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके ने सौरव और आशुतोष को बताया ‘लीडर’

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर आशुतोष और सौरव के लिए एक मैसेज लिखा. अभिजीत ने लिखा कि सौरव और आशुतोष न सिर्फ उनसे बेहतर हैं, बल्कि उनसे कहीं बड़े नेता भी हैं. अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में दोनों को अपना नेता बताते हुए उनके निर्देशों का पालन करने की बात कही. अभिजीत ने लिखा, ‘सौरव और आशुतोष मुझसे न सिर्फ बेहतर हैं, बल्कि कहीं ज्यादा बड़े नेता हैं. अपने नेताओं के आदेशों का पालन करके खुशी होगी. जान हाजिर है!’

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनके बिना अब कोई भी बगीचे में अकेले नहीं घूमेगा. वहीं, फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आशुतोष और सौरव की फोटो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सौरव और आशुतोष, आपका फिर से स्वागत है! हमारे आज के दौर के फ्रीडम फाइटर्स.’

विज्ञापन

7 दिन से तिहाड़ जेल में बंद थे दोनों CJP नेता

आपको बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था. उन पर जंतर-मंतर के डी-नोटिफाइड प्रदर्शन स्थल में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद 19 अक्टूबर को SEM अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी थी, जो बुधवार 21 अक्टूबर को खत्म हो रही थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत में याचिका देकर दोनों की हिरासत 3 दिन और बढ़ाने की मांग की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ