प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 30 से पहले करें अप्लाई, PM मोदी ने जारी की पहली किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगर आप भी सस्ते में अपने लिए घर खरीदना चाहते हैं, तो इस योजना का फायदा उठाते हुए 30 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। प्रधानमंत्री में हाल ही में बिहार पहुंचे थे और वहां पर ऑनलाइन माध्यम से पहली किस्त जारी की।

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिलेगा फायदा

इस साल पीएम आवास योजना से वंचित रह गए योग्य परिवारों के लिए एक नया सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने इस सर्वेक्षण की शुरुआत 10 फरवरी 2025 को की थी और इसकी अंतिम तिथि पहले 30 मार्च 2025 थी। लेकिन योग्य लोगों का सर्वेक्षण पूरा न होने के कारण इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है। बता दे कि कि जो व्यक्ति इस सर्वेक्षण में शामिल होंगे केवल उन्हीं का नाम आवास योजना में रजिस्टर्ड होगा और वे आगे चलकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

यहां करें अवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए पीएम आवास योजना में आवेदन की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। अब आवेदक घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही पीएम आवास प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ये एप्लीकेशन खास करके ग्रामीण लोगों के लिए बनाया गया है ताकि वे आसानी से अपना सर्वेक्षण पूरा कर सकें और योजना का फायदा उठा सके पिछले दो महीनों से यह सर्वेक्षण एक्टिव है और अब तक जारी है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए योग्यता आय पर निर्भर करती है। योजना में तीन मुख्य श्रेणियां हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIC)। EWS श्रेणी में वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए, LIG में 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच, और MIC में 6 लाख से 18 लाख रुपए के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आपके या आपके परिवार के पास भारत में पक्का घर नहीं होना चाहिए और आपने पहले किसी अन्य सरकारी हाउसिंग स्कीम से वित्तीय मदद नहीं ली हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ