हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Operation Sindoor के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? कैसे तय की जाती है कीमत

भारत-पाक तनाव के बीच भारत में गुरुवार 8 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हो चुके हैं। देश के छह प्रमुख शहरों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Petrol Diesel Rate

तेल की कंपनियों हर दिन सुबह 6 बजे पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस दौरान वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें तय की जाती है। गुरुवार 8 मई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी हो चुके हैं। देश के छह प्रमुख शहरों दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, लखनऊ, चंडीगढ़ और पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुछ जगहों पर कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट देखे तो कच्चे तेल की कीमत 66 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 91.25 रुपए प्रति लीटर खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लोगों को पेट्रोल 105.38 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 95.08 रुपये और डीजल 88.22 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपए और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि गुड़गांव में पेट्रोल 95.07 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए, जबकि पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 92.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

विज्ञापन

कैसे तय की जाती है कीमत?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती है। बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर रोज सुबह छह बजे अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि,  ये भी सच है कि हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola