CWC की बैठक में दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर ऐसा क्या बोला कि सोनिया गांधी ने कहा- शुक्र है चले गए

जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने बिहार में ‘महागठबंधन’ का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी.

Sonia Gandhi, Digvijaya Singh, Nitish Kumar, Congress Working Committee, INDIA bloc, Election Commission, Special Intensive Revision, Bihar politics, Mahagathbandhan, BJP

नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग बातें रखीं. (Image - ANI)

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह दोनों ने अलग अलग बातें कहीं. चर्चा नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने के फैसले को लेकर हो रही थी. मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें चुनाव आयोग के मुद्दे को लेकर आगे की सियासी रणनीति पर मंथन किया.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बैठक के दौरान दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से जाने पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि ‘हमें नीतीश कुमार को ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी. अगर वह हमारे साथ रहते, तो आज देश की राजनीतिक स्थिति बिल्कुल अलग होती.’

विज्ञापन

क्या बोलीं सोनिया गांधी

दिग्विजय सिंह की इस बात पर सोनिया गांधी ने असहमति जताई. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने कहा, ‘शुक्र है कि नीतीश कुमार समय रहते चले गए. उनका वहीं जाना तय था.’

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन छोड़ने के लिए लगातार नए-नए रास्ते खोज रहे थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर काम कर रहे थे और उनका विपक्ष में टिके रहना मुमकिन नहीं था.

विज्ञापन

बता दें, जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने बिहार में ‘महागठबंधन’ का साथ छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी.

विज्ञापन

आज ‘इंडिया’ की महाबैठक

चुनाव आयोग में मचे बवाल के मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन आज एक अहम बैठक करने जा रहा है. बैठक में सड़क से लेकर संसद तक सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक साझा गेमप्लान तैयार किया जाएगा. इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और वामपंथी दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ