Parliament Special Session : पुरानी संसद को कहा जाए 'संविधान सदन'- पीएम मोदी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Parliament Special Session : भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए संसद भवन में आज से कामकाज शुरू होने जा रहा है। नए सदन भवन में दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी, जबकि उसके एक घंटे बाद 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Rajya Sabha Chairman and Vice President Jagdeep Dhankhar, Lok Sabha Speaker Om Birla and other Parliamentarians gather for the joint photo session ahead of today's Parliament Session. pic.twitter.com/burhE7OGX1
— ANI (@ANI) September 19, 2023
Parliament Special Session New Building Live Update :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें….
#WATCH | Special Session of Parliament | PM Narendra Modi says, "Today, we are going to have the beginning of a new future in the new Parliament building. Today, we are going to the new building with the determination to fulfil the resolve of a developed India." pic.twitter.com/FNuI8c4lzz
— ANI (@ANI) September 19, 2023
इससे पहले कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आज हम सभी भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। 1946 से 1949 तक इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक हुई थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को आज हम विनम्रता से आज भी याद करतें हैं।
#WATCH | Special Session of Parliament: Leader of LoP in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says "We have all gathered here today the commemorate the rich legacy of the Parliament of India in this historic Central Hall. It is in this very Central Hall that the Constituent Assembly… pic.twitter.com/qURMbGuQHo
— ANI (@ANI) September 19, 2023
इससे पहले आज सुबह पुराने संसद के सेंट्रल हॉल के सामने फोटो सेशन हुआ। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ज्वाइंट ग्रुप फोटोग्राफी हुई। जानकारी के मुताबिक ग्रुप में तीन तरह की फोटोग्राफी की गई। पहली फोटो में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। जबकि दूसरी फोटो में राज्यसभा सदस्य और तीसरी फोटो में लोकसभा के सांसद मौजूद रहे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets the members of Parliament at the Central Hall of the Old Parliament building. pic.twitter.com/6MzaosDQr9
— ANI (@ANI) September 19, 2023
#WATCH | BJP MP Narhari Amin fainted during the group photo session of Parliamentarians. He has now recovered and is a part of the photo session. pic.twitter.com/goeqh9JxGN
— ANI (@ANI) September 19, 2023
#WATCH दिल्ली: पुराने संसद भवन में संसद सदस्य आज के संसद सत्र से पहले एक संयुक्त फोटो के लिए एकत्र हुए।
सदन की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में होगी। pic.twitter.com/251BNkQJNC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2023
यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल के साथ नए संसद भवन मे ‘गृह प्रवेश’, आज, देश को 2047 तक विकसित बनाने का लिया जाएगा संकल्प
आपको बता दें कि नए संसद भवन में दोपहर 1.15 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। नए संसद भवन में शिफ्ट होने के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का संबोधन होगा।
इससे पहले संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह सत्र बहुत छोटा है इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने की हम सभी को कोशिश करना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: