हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन जल राहत: पूर्वोत्तर में सेना ने 1000 लोगों को बाढ़ से बचाया, अर्धसैनिक बल भी पहुंचा रहे मदद

Operation Water Relief: पूर्वोत्तर के राज्य असम और मणिपुर में भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, भारतीय सेना के ऑपरेशन जल राहत के तहत लोगों को सुरक्षित जगहों पर लेकर जा रही है। पढ़ें पवन मिश्रा की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Indian Army Operation Water Relief

ऑपरेशन जल राहत: असम और मणिपुर में लगातार हो रही भारी बारिश से आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स लगातार लोगों की मदद कर रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। न्यूज24 को मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को सेना के कैंप में सुरक्षित पहुंचाया गया है। इसके अलावा, राहत शिविर में खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। सबसे ज्यादा तबाही वांगखाई, हेंगांग, लामलोंग, खुरई, JNIMS अस्पताल और अहल्लुप जैसे इलाकों में हुई है।

सेना ने चलाया विशेष अभियान

यहां पर सेना ने विशेष अभियान चला रखा है। सेना के इंजीनियरों की 10 फ्लड रिलीफ टीमें, जिनके पास BAUTs और रबर की नावें हैं, राहत कार्य में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही, थोउबल जिले के अरापटी लमखाई क्षेत्र में इरिल नदी के टूटे तटबंध की मरम्मत भी की जा रही है। यह मरम्मत इसलिए भी की जा रही है ताकि पानी का बहाव गांव की तरफ नहीं हो पाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें, अब तक लाखों लोग इस कहर से प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 जून 2025 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हुई है। फिलहाल, ताजा जानकारी यह है कि कुछ घंटों से बारिश रुकी हुई है। लगातार बारिश होने की वजह से चापकी नदी में उफान आने के बाद बाढ़ राहत दल के साथ सेना भी एक्शन मोड में है।

विज्ञापन

बता दें, असम और मणिपुर में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे आम लोगों का जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। ऐसे में भारतीय सेना लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें-  मोदी 3.0 का एक साल पूरा होने पर कैबिनेट की अहम बैठक, 11 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola