'सिंदूर का मतलब हमारी जिंदगी..', पहलगाम विक्टिम ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

Operation Sindoor: पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले आंध्रप्रदेश के मधुसूदन राव के रिश्तेदारों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। एक रिश्तेदार ने बोला ‘हमले में हमने अपने पतियों को खोया है, इसलिए ऑपरेशन का नाम ही सब कुछ कह देता है’।

Operation Sindoor (7)
विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण और कायरता भरी घटना पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की मदद से जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट कर ध्वस्त कर दिया। आंध्रप्रदेश के मधुसूदन राव ने भी आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनके रिश्तेदारों का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए बोला कि सभी परिवारों के लिए यह खुशी की बात है। पत्नियों ने अपनी आंखों के सामने अपने सिंदूर को उजड़ते देखा, इसलिए ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया।

ऑपरेशन का नाम सबकुछ कह देता है- कामाक्षी प्रसन्ना

मधुसूदन राव आंध्रप्रदेश के श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। वे जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए गए थे, जहां उन्हें 22 अप्रैल को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। उनकी रिश्तेदार कामाक्षी प्रसन्ना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि “मैंने सुना है कि कल रात ऑपरेशन सिंदूर हुआ, जिसने कई परिवारों का बदला लिया है।

विज्ञापन

हमने अपने पतियों को खो दिया और ऑपरेशन का नाम ही सब कुछ कह देता है। मैं इस बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। पहलगाम में परिवारों के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

रिश्तेदार अनिल बोले- ये सभी परिवारों के लिए खुशी की खबर

मधुसूदन राव के एक और रिश्तेदार अनिल ने कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी। यह हमारे परिवार के लिए बहुत अच्छी खबर है’। साथ ही, वह इंडियन आर्मी से कहते हैं कि आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए हम आपके आभारी हैं। अनिल कहते हैं कि हम और भी बड़ा कुछ चाहते थे, मगर अभी तो यह बस एक शुरुआत है। भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकवादी हमला नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

अगर कोई भारत में एक भी व्यक्ति को मारने की कोशिश करता है, तो उसे डरना चाहिए। हमें विश्वास है कि पीएम मोदी की सरकार आगे और भी कोई बड़ा कदम उठाएगी, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सीधा अटैक करें। इससे पाकिस्तान दोबारा किसी हमले को करने से पहले सोचेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ