नॉर्दन रेलवे हेडक्वार्टर (Northern Railway Headquarters) से सभी 5 मंडल के अधिकारियों को निर्देश के साथ ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। कोविड से पहले चलने वाली लोकल गाड़ियों में न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये था, जो कोविड के टाइम में इन गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना के बाद से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तो इन ट्रेनों के नंबर चेंज करके स्पेशल गाड़ी की तरह चलाई गईं, लेकिन किराया 10 की बजाय 30 रुपये कर दिया गया था। फरवरी में रेलवे ने इनमें से कुछ गाड़ियों के नंबर चेंज करके उनमें मिनिमम फेयर 10 रुपये कर दिया था, लेकिन ज्यादातर ट्रेनों के नंबर नहीं बदले गए।
अब चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर रेलवे की तरफ से 563 ऐसी गाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है, जिनके नंबर में बदलाव हो रहे हैं। अब ये गाड़ियां कोरोना से पहले वाले अपने नंबर पर चलेंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा डेली ट्रेवल वालों को होगा और कम किराए में आसान सफर कर पाएंगे। उत्तर रेलवे मुख्यालय से यह जानकारी और गाड़ियों की लिस्ट दिल्ली, फिरोजपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और अंबाला डिवीजन को भेजी गई है।
हरियाणा से दौड़ने वाली 100 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर
हरियाणा से चलने वाली 100 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर हरियाणा में 100 से अधिक ट्रेनों के क्या अब नंबर बदलेंगे। दिल्ली से भिवानी की स्पेशल ट्रेन नंबर 04969 के नंबर बदलकर 54005 होगा। इसी तरह जींद से रोहतक 04971/72 से बदलकर 54006/07, रोहतक से भिवानी 04975/78 का नंबर अब 54013/14 होगा। दिल्ली से जींद 04987/04424 का नंबर अब 54031/32 होगा। दिल्ली से हिसार 04489/90 का नंबर अब 54423/24 होगा।
दैनिक पैसेंजर वालों ने की थी रेलवे से मांग
दैनिक यात्री संघ, दिल्ली-रेवाड़ी रूट से जुड़े बालकृष्ण अमरसरिया ने कहा कि यात्रियों द्वारा लंबे समय से लोकल गाड़ियों में बढ़ाए गए किराये को कम करने की मांग हो रही थी। रेलवे ने आखिरकार इन गाड़ियों के नंबर बदलकर उन्हें वापस लोकल में तब्दील किया गया है। डेली पैसेंजर वालों के लिए यह बड़ी राहत की बात है।
ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी शपथ लेते ही इतिहास रचेंगे, 7 पॉइंट में जानें Modi 3.0 की खासियत
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
15 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines