Who is Ranjit Singh: नाइजर में तीन भारतीयों पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला किया। इस हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई और एक को अगवा कर लिया गया। जिस भारतीय नागरिक को अगवा किया गया है उसका नाम रणजीत सिंह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणजीत को नाइजर के दक्षिण-पश्चिम डोसो क्षेत्र से अगवा किया गया है। भारत में मौजूद रणजीत के परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई है। आखिर ये हमला क्यों हुआ और अगवा हुआ शख्स रणजीत सिंह कौन है?
भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह
नाइजर में एक आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले की जानकारी नाइजर स्थित भारतीय दूतावास ने दी। इसमें बताया गया कि हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई। साथ ही एक भारतीय रणजीत सिंह को अगवा कर लिया गया है। दूतावास ने वहां पर रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह भी जारी की है।
ये भी पढ़ें: क्या है जमात नस्र अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन? जिसने पश्चिम अफ्रीका की फैक्ट्री से 3 भारतीयों को किया अगवा
कौन हैं रणजीत सिंह?
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रणजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। नाइजर में वह निर्माण का काम करते हैं। उनका परिवार चक्का कुंडी में ही रहता है। परिवार को अपने बेटे के गायब होने की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब वह सरकार से बेटे को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रणजीत सिंह के माता-पिता अपने बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह इस बात से परेशान हैं कि उनका बेटा न जाने किस हाल में होगा। उसने खाना भी खाया होगा कि नहीं। एजेंसी से बात करते हुए रणजीत के पिता मोहन लाल ने कहा कि ‘पीएम उसको वापस लाने के लिए काम करें। हमारा परिवार पिछले कई दिनों से परेशान है। बता दें कि रणजीत के बच्चे उनका इंतजार कर रहे हैं। वहीं, रणजीत की मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका कहना है कि कई दिनों से वह सो भी नहीं पाई हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है भारत का Operation Sindhu? जो ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए किया शुरू
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
10 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines