Live Updates
एनडीए के उम्मीदवारों को जिताना होगा:
आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए आपको एनडीए के सांसदों और विधायकों को जिताना होगा। एनडीए के सभी सांसद और विधायक आपके लिए बहुत मेहनत से काम करेंगे, ये मोदी की गारंटी है।
नई सरकार के गठन के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्ष का रोडमैप करें तैयार: पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने मंत्रियों को अपने-अपने मंत्रालय के अधिकारीयों से नई सरकार के गठन के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है।
आज देर रात तक चलेगी मेट्रो, WPL फाइनल को लेकर DMRC का फैसला
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज विमेन्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच है। जिसके चलते दिल्ली गेट (वायलेट लाइन पर) स्टेशन पर मेट्रो सेवा आधी रात 00:15 बजे तक मिलेगी। मेट्रो प्रशासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी सूचना दी है।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम चुनाव में वोटों की गिनती की तारीख बदली
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती की तारीख बदल दी गई है। चुनाव आयोग ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अरुणाचाल और सिक्किम विधानसभा के लिए वोटों की गिनती अब 2 जून को होगी। इससे पहले यह 4 जून को होनी तय की गई थी।
TMC कार्यकर्ताओं को कहा 'फेरीवाला'
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित अशोकनगर विधानसभा के विधायक नारायण गोस्वामी ने विवादित बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता फेरीवाले की तरह हैं।
एल्विश यादव गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने सांपो के जहर के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। 2023 में सेक्टर 39 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। थोड़ी देर में एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विधायक राजेंद्र भंडारी BJP में शामिल
पूर्व कांग्रेस नेता और बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
महाराष्ट्र में टीचर्स का ड्रेस कोड
महाराष्ट्र के टीचर्स अब जींस-टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं आ पाएंगे। उन्हें ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। आदेश लागू हो गए हैं, लेकिन मेल और फीमेल टीचर्स क्या ड्रेसअप रखेंगे, इसका फैसला स्कूलों पर छोड़ दिया गया है।
चुनावी पिच पर सिंधिया की बैटिंग
सियासत की पिच पर जिस गुना सीट से बीते चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया हार गए थे ,उसी पिच पर फिर से सिंधिया को खेलने का मौका मिला है। सिंधिया बीती रात गुना पहुंचे तो बल्ला लेकर चौके छक्के लगाते नजर आए। जैन प्रीमियर लीग का मौका था। सिंधिया को क्रिकेट प्रेम पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया से विरासत में मिला है। सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
नौसेना ने 17 नाविक बचाए
भारतीय नौसेना के INS विक्रांत ने पूर्व-MV रुएन के 17 क्रू मेंबर्स बचाए हैं। 35 समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया। इन लुटेरों ने क्रू मेंबर्स को पिछले साल 14 दिसंबर को किडनैप किया था। 40 घंटे चले ऑपरेशन में न कोई क्रू मेंबर घायल हुआ और न ही समुद्री लुटेरों को चोटें आईं।
नमाज पढ़ने पर विवाद
गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में उज़्बेकिस्तान के छात्रों द्वारा नमाज़ पढ़े जाने पर बवाल हुआ। उपद्रवी तत्वों ने जमकर हंगामा किया। हॉस्टल में उज्बेकी छात्राओं के कमरे में तोड़-फोड़ की। कैंपस में खड़ी गाड़ियों को तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
महाराष्ट्र में मर्डर
- इंदापुर के एक होटल में खाना खाने के लिए बैठे युवक को गोली मारी
- कार से 6-7 हमलावरों ने पहले गोली मारी, फिर कोयते से कई बार किए वार
- मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए होटल में आया था
- रात करीब 8 बजे हुई वारदात CCTV कैमरे में कैद
- पुलिस की प्राथमिक जांच में 2 गुटों के बीच गैंगवार होने की आशंका
LOC पर मंडराया ड्रोन
जम्मू-कश्मीर में LOC पर भारतीय सीमा के अंदर सलानी गांव में आधी रात को आसमान में ड्रोन मंडराता दिखा।
अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया केस ED ने बनाया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप भी आम आदमी पार्टी ने लगाया है और इसी मुद्दे पर आज आम आदमी पार्टी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है।
News24 Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के बाद PM मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। केरल के पलक्कड़ में रोड शो प्लान है। पालनाडु जिले में चुनावी बैठक करेंगे और भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए पथानामथिट्टा जाएंगे।
आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन है। मुंबई में राहुल गांधी ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ करेंगे। उनके अलावा आज यात्रा में INDIA के कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। इसके अलावा आज सुबह 10 बजे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने जा रही है।
बीते दिन की बड़ी खबरों की बात करें तो कल लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हुआ। 543 सीटों पर 7 फेज में मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी। इलेक्टोरल बॉन्ड पर राहुल गांधी ने बयान देकर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को हफ्ता वसूली का जरिया बताया है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 hr agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
3 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
4 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
5 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
6 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines