Live Updates
पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है। पीएम ने दोनों से रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति तरीके से हल करने की बात दोहराई।
https://twitter.com/ANI/status/1770456269867909534
NEET PG 2024 Exam की तारीख बदली
नीट पीजी परीक्षा 2024 की तारीख बदल दी गई है। अब यह एग्जाम 23 जून 2024 को होगा। लोकसभा चुनाव के चलते यह तारीख बदली गई है। पहले यह एग्जाम 7 जुलाई को होना था।
महुआ मोइत्रा के खिलाफ मानहानि का केस दायर
TMC नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने यह केस दायर किया है। उन्होंने कहा कि मैंने महुआ मोइत्रा समेत अन्य कुछ समाचार एजेंसियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
संजय राउत के समर्थन में बोले उद्धव ठाकरे
जिस तरह का काम औरंगजेब किया करता था, लोगो को डराने का, उनके बीच फूट डालने का, वही काम अब यह (मोदी और शाह) भी कर रहे हैं, लेकिन एक बात बड़े गर्व की है कि मैं और आप उस मिट्टी में जन्म लिए हैं, जहां पर छत्रपति महाराज शिवाजी ने जन्म लिया है।
मध्य प्रदेश में बच्चे की लाश मिली
मिसरोद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में 4 दिन से लापता बच्चे की लाश मिली है। 10 साल का अभय लोधी का शव मिसरोद में ही एक कुएं में मिला। 17 मार्च को दोस्तों के साथ खेलता हुआ दिखाई दिया था। इस बीच अचानक लापता हो गया। CCTV ट्रेस करने पर भी बच्चे का सुराग नहीं लगा था। आज दुर्गंध आने पर हादसे का पता चला।
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, BPSC ने लिया यह फैसला
बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से आयोग ने यह फैसला उठाया है।
पप्पू यादव बने कांग्रेसी
बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने का ऐलान किया है। वहीं आज उनके लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की भी अटकलें हैं।
मध्य प्रदेश में कार में आग लगी
बैतूल में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ। कार में लगी आग की चपेट में दुकान भी आई। साइकिल स्टोर संचालक रसोई गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग कर रहा था। पिछले कई वर्षों से इसी तरह वाहनों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। सारनी, घोड़ा डोंगरी, शाहपुर और बैतूल से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। हादसा मेन बाजार में हुआ। व्यापारियों ने साइकिल स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूल में हादसा
कोरबा में पसान दर्री पारा प्राथमिक स्कूल में छज्जे का एक हिस्सा गिर गया। नीचे बैठकर मिड डे मील खा रहे बच्चे मलबे में दब गए। उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लकिन हालत गंभीर होने पर बच्चों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे का कारण तेज आंधी तूफान बताया जा रहा है।
हिमाचल की सियासत गरमाई
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने से इनकार किया। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग से शिमला लौटने के बाद बुधवार को मीडिया को बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने स्क्रीनिंग कमेटी में सूची से अपना नाम हटाने को बोल दिया है।
प्रतिभा सिंह ने चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह मौजूदा स्थिति अच्छी न होना बताया है। उनका कहना है कि सिर्फ MP फंड बांटने से चुनाव नहीं जीता जाता। हमारा वर्कर निराश बैठा है। उन्हें जो समय पर सरकार में महत्व मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया। इसलिए, आज उन्हें कोई वर्कर ऐसा नजर नहीं आ रहा, जो पार्टी का काम करेगा।
मध्य प्रदेश में चूहों से फैली बीमारी
मध्य प्रदेश के उमरिया गांव में चूहों से फैले लेप्टोस्पायरोसिस से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत नाजुक है और वह गंभीर हालत में जबलपुर में भर्ती है। संक्रमित व्यक्ति के आस-पास स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुट गई है। लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज जिला मुख्यालय और मानपुर विकासखंड के गांव में मिले हैं। पिछले 2 माह में जिन लोगों को बुखार आया, उन लोगों के लक्षण देखकर सैंपल लिए जा रहे हैं।
परीक्षार्थियों को थमाया गलत पेपर
- जम्मू कश्मीर बोर्ड की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में हुई गड़बड़
- अधिकारी बोले- गलती से इधर उधर हुए बंडल, जांच-कार्रवाई की जाएगी
- एग्जाम स्थगित, नया शेड्यूल जल्द जारी होगा
पप्पू यादव जॉइन करेंगे कांग्रेस
- तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिले
- लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें
- पार्टी के विलय और सीट शेयरिंग पर चर्चा
राजस्थान में PNB में लगी आग
- बांदीकुई में हादसा, पूरी ब्रांच जलकर राख
- रिकॉर्ड और कम्प्यूटर जले, फर्नीचर भी जला
- ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग
- तिजोरी में रखा करीब 30 लाख का कैश सुरक्षित
छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली ढेर
- दंतेवाड़ा में दक्षिण बस्तर में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
- 5 लाख की इनामी महिला नक्सली मिलिट्री प्लाटून सदस्य/ACM ढेर
- एक लाख इनामी पुरुष माओवादी भी मुठभेड़ में मारा गया
तमिलनाड़ु में BJP-PMK गठबंधन
- तमिलनाड़ु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी कल दिल्ली पहुंचेंगे
- तमिलनाड़ु भाजपा कोर ग्रुप की बैठक कल शाम होने की संभावना
- भाजपा तमिलनाड़ु में 15 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
- 10 सीटों पर अंबुमनी रामदौस की पार्टी PMK दावेदारी ठोकेगी
तमिलीसाई सौंदाराजन ने भाजपा जॉइन की। 2 दिन पहले उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।
भाजपाई ने जॉइन की कांग्रेस
भाजपा नेता जय प्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस जॉइन की। उन्हें दिल्ली में सदस्यता दिलाई गई।
महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी
- 50 फ़ीट गहरी खाई में लुढ़की, करीब 25 यात्री गंभीर घायल
- परभणी जिले के अकोली इलाके में हादसा
- ड्राइवर बैलेंस खो बैठा, परभणी से सोलापुर जा रही थी बस
- सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई
- ED ने कोर्ट में कहा- हम जवाब दाखिल करेंगे।
- केजरीवाल के वकील की गिरफ्तारी से छूट की मांग
- कोर्ट को ED ने बताया, अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकीं
- 22 अप्रैल को याचिका पर सुनवाई होगी
उज्जैन में युवक पिटाई
- शादीशुदा महिला से प्रेम करने की सजा मिली
- जूते चप्पल की माला पहनाकर बाल काटे और मूत्र पिलाया
- महिला और युवक को परिजनों ने राजस्थान से पकड़ा
- गांव लाकर दी सजा, बंजारा समाज के हैं पीड़ित
- घट्टिया थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत
18 मिनट में लीवर पहुंचाया अस्पताल
- दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 18 मिनट में तय किया 16 किलोमीटर का सफर
- एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से नई दिल्ली के आकाश हॉस्पिटल तक लिवर पहुंचाया
- सुरक्षित और जल्दी ले जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किए विशेष इंतजाम
संगरूर में जहरीली शराब पीने से मौत
- 4 लोग मारे गए, दिरबा पुलिस थाना के गुज्जरां गांव की घटना
- पुलिस ने शव कब्जे में लिए, शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे
- गांव में फैला तनाव, मृतकों के परिवार वालों में आक्रोश
मध्य प्रदेश में नशा तस्करी
- पड़ाव थाना पुलिस टीम ने चैकिंग में पकड़ा 15 किलो गांजा
- तस्कर दबोचा, गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गांजा लाया गया था ग्वालियर
- तस्कर को ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर 4 से दबोचा
सिद्धू मूसेवाला के पिता भड़के
- बलकौर सिंह ने 2 दिन पहले पैदा हुए बेटे को लेकर सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया।
- फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखकर खुशियों का जश्न मनान में विघ्न डालने का आरोप लगाया।
- जिला प्रशासन परेशान कर रहा, 2 दिन पहले पैदा हुए बच्चे के डॉक्यूमेंट पेश करने को कह रहा
- बच्चे को लीगल साबित करने के लिए उनसे तरह-तरह के सवाल पूछे जा रहे
पश्चिम बंगाल में चुनावी संघर्ष
- दिनहटा में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं में टकराव
- SDPO का सिर फटा, अस्पताल में भर्ती कराए गए
- विरोध में TMC ने आज 12 घंटे का दिनहटा बंद बुलाया
कांग्रेस CEC की बैठक
- आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
- 50 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल
- बाकी सीटों के उम्मीदवार आज फाइनल होंगे
- देरशाम तक कांग्रेस जारी कर सकती है सूची
KL राहुल पहुंचे उज्जैन महाकाल
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज के एल राहुल माता पिता के साथ महाकाल मन्दिर पहुंचे। बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद गर्भगृह की चौखट पर माथा टेका। पुजारी आशीष गुरु ने पूजन अर्चना करवाई। प्रसाद स्वरूप भगवान महाकाल को अर्पित पुष्प माला केएल राहुल और उनके माता-पिता के गले में पहनाई।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नामांकन
- पहले चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन होगा शुरू
- पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे
- छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट और जबलपुर सीट
- 27 मार्च तक भरे जाएंगे नामांकन
- 28 मार्च को स्क्रूटनी
- 30 तक नाम वापसी
- 19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव नामांकन
- पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज से दाखिल होगा नामांकन
- बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में होगा लोकसभा चुनाव
- प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर सकेंगे नामांकन
- 27 मार्च तक नामांकन दाखिल, नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च
- बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 4 सहायक केंद्र समेत बनाए गए, 1961 मतदान केंद्र
- 19 अप्रैल को होगा छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा
News24 Breaking News Headlines Live Updates: आज से लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सबसे पहले नामांकन भरे जाएंगे। 21 राज्यों में नामांकन भरने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पहले फेज में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6 सीटें मिलाकर कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
दूसरी खबर, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से जुड़ी है, जिन्होंने ED के सभी 10 समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर आज सुनवाई हुई। दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
तीसरी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी है। उनके खिलाफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवादित बयान दिया था। इस मामले में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पवन खेड़ा को आज की तारीख तक गिरफ्तारी से राहत मिली हुई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 20 मार्च तक गिरफ्तारी से राहत दी थी।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 hr agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
3 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
4 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
5 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
6 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines