---विज्ञापन---

सूरज में सबको क्यों दिखता रहा है अपनी हर समस्या का समाधान?

Bharat Ek Soch: अगर सूर्य न हों तो क्या होगा? क्या बिना सूर्य के धरती पर जीवन संभव है? आज ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे।

---विज्ञापन---

Bharat Ek Soch: भारत के हर हिस्से में भगवान सूर्य को समर्पित छठ पर्व जारी है। रविवार की शाम डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार की सुबह उगते सूरज को। संभवत: छठ एक ऐसा महापर्व है- जो इंसान को याद दिलाता है कि वो प्रकृति का ही अंग है…किसी भी जीव का वजूद बिना प्रकृति के संभव नहीं है। क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय संस्कृति में सूर्य को देवता क्यों माना जाता है? सुबह-शाम उनकी पूजा क्यों होती है … आयुर्वेद के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने सूर्य की रोशनी में बीमारियों का इलाज क्यों देखा है? अगर सूर्य न हों तो क्या होगा? क्या बिना सूर्य के धरती पर जीवन संभव है? मौजूदा समय की बड़ी-बड़ी समस्याओं से निपटने का रास्ता किस तरह सूर्य शक्ति से निकल सकता है? सूर्य शक्ति किस तरह किसी मुल्क की स्वतंत्रता और सुरक्षा दोनों की गारंटी है? क्या सोलर एनर्जी पेट्रोल-डीजल का विकल्प बन सकती है? सूरज से निकलती शक्ति का भारत अभी कितना इस्तेमाल कर पा रहा है और कितनी गुंजाइश बची है? आज ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे- अपने खास कार्यक्रम सूरज का ‘शक्ति शास्त्र’ में।

दुनिया में सभी चर-अचर की आत्मा सूरज ही है

सूरज की शक्ति और सृष्टि के संचालन में भूमिका को हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों साल पहले ही समझ लिया था। ऋग्वेद में लिखा गया है- आप्रा द्यावापृथिवी अंतरिक्षः सूर्य आत्मा जगतस्थश्च। मतलब दुनिया में सभी चर-अचर की आत्मा सूरज ही है। पृथ्वी पर दिन-रात, मौसम में बदलाव, बारिश, सूखा, हरियाली, जीवन सबका आधार सूर्य हैं। इस दिव्य और अलौकिक शक्ति को हर इंसान खुली आंखों से देखता है। लेकिन, वैज्ञानिकों के लिए आज भी सूर्य सबसे बड़ा रहस्य हैं। भले ही वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री सूरज को रहस्यों को डीकोड करने में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं…लेकिन, भारत ही नहीं पूरी दुनिया ने सूर्य की शक्ति को हमेशा पहचाना और नमन किया है । सूर्य में अपना कल्याण देखा है। ऐसे में सबसे पहले ये समझते हैं कि भारतीय परंपरा में सूर्य किस तरह से सभी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। कभी देवता के रूप में कभी असीमित ऊर्जा के स्वामी के रूप में…कभी डॉक्टर के रूप में।

---विज्ञापन---

महाभारत में कर्ण को सूर्य का पुत्र बताया गया

ऋग्वेद में तो सूर्यग्रहण का भी जिक्र है। त्रेतायुग के श्रीराम सूर्यवंशी बताए गए। महाभारत में कर्ण को सूर्य का पुत्र बताया गया। महाभारत में युद्ध के दौरान एक ऐसे सूर्यग्रहण का जिक्र है…जब दिन में ही रात हो गई । आज की तारीख में प्रदूषण की वजह से महानगरों में ऐसी स्थिति पैदा होने लगी है – जब धुंध की वजह सूरज दिखाई नहीं देते। दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से नवंबर-दिसंबर महीने में लोगों की सांसों पर संकट मंडराने लगता है…दम फूलने लगता है। साफ हवा के लिए लोग तरसने लगते हैं…लोगों की उम्र भी जहरीली हवा की वजह से लगातार कम हो रही है। अब सवाल उठता है कि क्या इस स्थिति को सूर्य शक्ति के उपयोग से बदला जा सकता है? अभी Energy का सबसे बड़ा Source पेट्रोल-डीजल, प्राकृतिक गैस और कोयला है। जिससे प्रदूषण फैसला है… लेकिन, सूर्य से मिलने वाली Energy को Clean energy माना जाता है… Solar Power से जो बिजली तैयार की जाती है…उससे प्रदूषण नहीं फैलता है। अब सवाल ये है कि क्या महानगरों के प्रदूषण का बहुत हद तक इलाज सौर ऊर्जा के इस्तेमाल में छिपा है।

---विज्ञापन---

भारत में अभी 70 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है। इसमें टॉप पर राजस्थान है, जिसकी हिस्सेदारी 17,839 मेगावाट है…दूसरे नंबर पर गुजरात है, जो 10, 133 मेगावाट Solar Power Generate करता है। तीसरे नंबर 9,050 मेगावाट उत्पादन के साथ कर्नाटक है। उसके बाद नंबर आता है- मध्य प्रदेश का। गुजरात में एक गांव है मोढेरा। मेहसाणा जिले में आता है- ये भारत का सौर ऊर्जा संचालित गांव है। वहां के लोगों के घर रौशन होते हैं- तो सोलर पावर से…टीवी-पंखा, गीजर चलता है तो सोलर पावर से। सूर्य की रौशनी से पैदा बिजली प्रकृति की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और लोगों की जेब के लिहाज से भी। लेकिन, वो दिन कब आएगा जब भारत में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत सूरज की रोशनी बनेगी? देश की ऊर्जा जरूरतों यानी पेट्रोल-डीजल के लिए दुनिया के दूसरे देशों की ओर नहीं देखने की जरूरत महसूस नहीं होगी। सूरज की शक्ति से ही हर घर रौशन होगा…फैक्ट्रियों में मशीनें चलेगी और सड़कों पर गाड़ियां दौड़ेंगी। मतलब, देश ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर रहेगा।

टॉप पर राजस्थान

भारत में अभी 70 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है। इसमें टॉप पर राजस्थान है… जिसकी हिस्सेदारी 17,839 मेगावाट है…दूसरे नंबर पर गुजरात है, जो 10, 133 मेगावाट Solar Power Generate करता है। तीसरे नंबर पर 9,050 मेगावाट उत्पादन के साथ कर्नाटक है। उसके बाद नंबर आता है – मध्य प्रदेश का। गुजरात में एक गांव है मोढेरा, मेहसाणा जिले में आता है- ये भारत का सौर ऊर्जा संचालित गांव है। वहां के लोगों के घर रौशन होते हैं- तो सोलर पावर से…टीवी-पंखा, गीजर चलता है तो सोलर पावर से।

---विज्ञापन---

सूर्य की रौशनी से पैदा बिजली प्रकृति की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और लोगों की जेब के लिहाज से भी। लेकिन, वो दिन कब आएगा जब भारत में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत सूरज की रौशनी बनेगी? देश की ऊर्जा जरूरतों यानी पेट्रोल-डीजल के लिए दुनिया के दूसरे देशों की ओर नहीं देखने की जरूरत महसूस नहीं होगी। सूरज की शक्ति से ही हर घर रौशन होगा…फैक्ट्रियों में मशीनें चलेगी और सड़कों पर गाड़ियां दौड़ेंगी। मतलब, देश ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर रहेगा।

विस्तार की राह में कुछ स्पीड ब्रेकर

पूरी दुनिया ये तो महसूस कर रही है कि सोलर एनर्जी का जितना ज्यादा इस्तेमाल होगा…प्रकृति और जेब दोनों की सेहत के लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन, सोलर एनर्जी के विस्तार की राह में कुछ स्पीड ब्रेकर भी महसूस किए जा रहे हैं – मसलन, पावर ग्रिड की उपलब्धता, विकासशील देशों में सोलर फाइनेंसिंग, जिस मौसम में सूरज कम चमकता है – उस दौरान वैकल्पिक ऊर्जा का इंतजाम। भारत के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि यह पूरे साल सौर ऊर्जा हासिल करता है…जो करीब तीन हजार घंटे धूप के बराबर है। ऐसे में भारत न सिर्फ सूर्य देव से अपनी जरूरत भर ऊर्जा तैयार करने की क्षमता रखता है… बल्कि, पड़ोसी देशों की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करने में दमदार भूमिका निभा सकता है। ऐसे में अगर देश के शहरी क्षेत्र के लोगों के फेफड़ों को काला होने से बचाना है … लोगों के लिए साफ हवा का इंतजाम करना है तो बिना एक पल की देरी किए सौर ऊर्जा अपनाने की ओर तेजी से कदम बढ़ाना होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 18, 2023 09:00 PM

End of Article

About the Author

Anurradha Prasad

अनुराधा प्रसाद के लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं...मिशन है। अपनी साढ़े तीन दशक की टेलीविजन पत्रकारिता में हर तरह का प्रयोग देखा...हर बदलाव की साक्षी रहीं... एक तेज-तर्रार रिपोर्टर से सफल मीडिया उद्यमी बनीं....अपनी तेज नज़र, दूरदर्शी सोच और कलम के दम पर मीडिया जगत में एक दमदार हस्ताक्षर हैं। अनुराधा प्रसाद जी न्यूज़ 24 की एडिटर-इन-चीफ और बीएजी नेटवर्क की सीएमडी हैं  । बतौर टेलीविजन पत्रकार हर भारतीय की आवाज बुलंद करने की ईमानदार कोशिश किया और हमेशा Think First के फलसफे पर आगे बढ़ने में यकीन करती हैं। न्यूज़ 24 पर इतिहास गवाह है...सीरीज के जरिए दर्शकों को अतीत के पन्नों से रू-ब-रू करवाती रही हैं.. तो भारत भाग्य विधाता जैसी सीरिज के जरिए उन संस्थाओं और व्यक्तियों से दर्शकों का परिचय कराया- जो आजाद भारत में लोकतंत्र को  मजबूत और गणतंत्र को बुलंद बनाने में खामोशी से कर्मयोगी की भूमिका में हैं। इसी तरह भारत एक सोच के जरिए वक्त से आगे की सोच से भी दर्शकों का साक्षात्कार कराती रही हैं । ये अनुराधा प्रसाद की मुखर और प्रखर सोच का ही नतीजा है कि न्यूज़ 24 पर माहौल क्या है-कार्यक्रम में आम आदमी की आवाज को  पूरी तवज्जो मिलती है...तो India’s Tiger जैसी टेली सीरीज के जरिए उन गुमनाम जासूसों के योगदान से भी दर्शकों तो मिलवाने का भगीरथ प्रयास हो रहा है, जो खामोशी से अपना काम कर नेपथ्य में चले गए । मंथन का मंच सजा कर समाज और सिस्टम के असरदार लोगों की सोच से दर्शकों का साक्षात्कार कराती रही हैं । 1990 के दशक में प्रसारित आपके The horse's mouth और Let’s Talk शो ने भारतीय टेलीविजन को चर्चित शख्सियतों के इंटरव्यू का नया अंदाज दिया...तो आमने-सामने में आपके तीखे सवालों का देश के ज्यादातर सियासतदानों ने सामना किया। आपकी अगुवाई में बीएजी नेटवर्क ने सामाजिक सरोकार और जागरूकता के संदेश वाले कई कार्यक्रम बनाए तो चुनावी मौसम में नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे को भी रोचक अंदाज में दर्शकों के सामने रखने का सफल प्रयोग किया । अनुराधा प्रसाद भारत में टेलीविजन पत्रकारिता में पहली पीढ़ी की पत्रकार हैं...जिन्होंने अपनी बुलंद सोच और नए-नए शोज से भारतीय टेलीविजन न्यूज़ का चेहरा बदला । अनुराधा प्रसाद भारत को समर्पित एक ऐसी शख्सियत हैं... जो पत्रकारिता के जरिए हमेशा समाज को कुछ नया देने के मिशन में पूरी शिद्दत से जुटी रहती हैं...जुटी हुई हैं और जुटी रहेंगी।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola