---विज्ञापन---

देश angle-right

‘किसी के सिर पर बंदूक रखकर बातचीत नहीं की जाती’ न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री से मिलकर बोले पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों देशों के युवाओं को और अवसर देने पर काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में मंगलवार को न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि किसी भी मुक्त व्यापार समझौते पर कभी भी किसी के सिर पर बंदूक रखकर बातचीत नहीं की जाती है।

मुलाकात के बाद मीडिया को दिए बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात है। उनका कहना था कि दोनों ही देशों के नेता न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपस में रिश्तों को और मजबूत बनाने, दोनों देशों के युवाओं को अवसर देने पर काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड और भारत के बीच एक व्यापक आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड और भारत दोनों एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाने के लिए अग्रसर हैं। उनका कहना था कि हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा काम करें, जो दोनों के लिए फायदेमंद हो और जिसके परिणामस्वरूप अवसरों का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि हम बातचीत में न्यूजीलैंड और भारत के बीच एक व्यापक आर्थिक साझेदारी के पूरे दायरे को कवर करने पर काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

दोनों देश मिलकर साथ व्यापार करना चाहते हैं

वहीं, पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि दोनों देशों को ये सुनिश्चित करना होगा कि हम भारत और न्यूजीलैंड के व्यापारिक समुदाय के लिए अच्छा काम करें। उनका कहना था कि यह देखकर अच्छा लगा कि वर्तमान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच काफी मजबूत संबंध हैं। हमारे वार्ताकार बहुत जल्द एक साथ आएंगे। दोनों देश मिलकर साथ व्यापार करना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली के अलावा इस राज्य में भी महिलाओं को मिलेंगे ₹2100, BJP सरकार पूरा करेगी वादा

First published on: Mar 18, 2025 04:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola