Punjab News: लुधियाना के रहने वाले खालिस्तानी समर्थक कश्मीर सिंह पर एनआईए ने रखा 10 लाख नकद इनाम

National Investigation Agency, Kashmir Singh Galwaddi, Balbir Singh, Punjab News

NIA Wanted Kashmir Singh

Punjab News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को खालिस्तानी समर्थक कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह के खिलाफ 10 लाख रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। पंजाब के लुधियाना का रहने वाला कश्मीर सिंह भगोड़ा है। एजेंसी को उसे कई मामलों में तलाश है। एनआईए ने फोन नंबर और ईमेल भी लोगों से साझा किया है। अपील की है कि यदि कोई कश्मीर सिंह के बारें में जानकारी रखता है तो सूचना दे सकता है। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने बताया कि कश्मीर सिंह आईपीसी की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामले में वांछित है।

विज्ञापन

जेल पर हमलाकर छुड़ाए थे हार्डकोर क्रिमिनल्स

2016 में पलविंदार पिंडा, कश्मीर सिंह और खालिस्तान कमांडो फोर्स के हरमिंदर सिंह मिंटू ने नाभा हाईसिक्योरिटी जेल पर हमला कर दिया था। ये चार बदमाशों को जेल से बाहर ले जाने में कामयाब रहे थे। चार बदमाशों में विक्की, प्रेमा लाहौरिया शामिल थे।

विज्ञापन

भागने के बाद ये दोनों राजस्थान के श्रीगंगानगर में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस ने 2018 में विक्की और प्रेमा का एनकाउंटर कर दिया था। जब मिंटू पकड़ा गया था। उसकी जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मगर कश्मीर सिंह अभी एनआईए की पहुंच से दूर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ