West Bengal: केंद्र के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे केजरीवाल, कोलकाता में भगवंत मान संग ममता बनर्जी से मिले केजरीवाल

Arvind Kejriwal, West Bengal, Mamta Banerjee, Kolkata News

Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann and other party leaders meet West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata

विज्ञापन

West Bengal: दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। यहां उनकी राज्य सचिवालय नबान्न में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मुलाकात हुई। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी कोलकाता पहुंचे। ममता बनर्जी ने केजरीवाल और मान का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या बृजभूषण शरण और पहलवानों के नार्को टेस्ट आ जाएगा पूरा सच?

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के मुद्दे पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तलवारें खिंची हैं। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार हासिल किया था। लेकिन केंद्र ने अध्यादेश के जरिए उपराज्यपाल को फिर से ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दे दिया। यह अध्यादेश संसद के दोनों सदनों में पास होना है। लोकसभा में बीजेपी के पास बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में अल्पमत में हैं। ऐसे में केजरीवाल अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं।

नीतीश ने केजरीवाल को दिया समर्थन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीते दिनों दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई को समर्थन दिया। इसके बाद नीतीश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कांग्रेस भी केजरीवाल के साथ खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

यूपी में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केजरीवाल का समर्थन देने का ऐलान किया है। केजरीवाल बंगाल के बाद अब 24 मई को महाराष्ट्र जाने वाले हैं। वे उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे और समर्थन जुटाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ