---विज्ञापन---

देश angle-right

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- वे राहुल गांधी से आंख नहीं मिला पा रहे

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जिनकी जाति अज्ञात है, वे जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था।

---विज्ञापन---

Shatrughan Sinha claimed on PM Narendra Modi: तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी के बीच संसद में हुए विवाद पर उन्होंने अपनी ये प्रतिक्रिया दी है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने उठाए ये सवाल

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को लेकर कहा कि उन्हें विपक्ष के नेता की जाति के बारे में नहीं पूछना चाहिए था, ये गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के एक शक्तिशाली, लोकप्रिय नेता हैं। ऐसे में संसद में उनकी जाति के बारे में पूछना सही नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई संसद में ऐसे किसी की जाति के बारे में कैसे पूछ सकता है?

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

संसद में ये हुआ था विवाद

बता दें बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था कि जिनकी जाति अज्ञात है, वे जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं। बाद में उन्होंने यह कहा था कि उन्होंने टिप्पणी में किसी का नाम नहीं लिया था। उधर, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि यह टिप्पणी उनके लिए की गई थी। गांधी ने कहा था कि ठाकुर ने उनका अपमान किया है।

ये पुराने वाला विपक्ष नहीं

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि संसद में भाजपा के सामने अब पुराने जैसा विपक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार भी पहले जैसी नहीं है। जब विपक्ष के नेता उन्हें चुनौती दे रहे हैं, तो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता से आंख तक नहीं मिला पा रहे हैं। बीजेपी सरकार पर निशाना साधाते हुए उन्होंने कहा कि ये एक कमजोर सरकार है और अगर सरकार इसी तरह चलती रही तो देश के विकास लिए समस्या पैदा कर देगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  Wayanad Landslide: सरकार की इस चूक से गई लोगों की जान, 224 की मौत और अब भी 225 लापता

ये भी पढ़ें: गोवा में गरमाया मोपा एयरपोर्ट समझौते का मुद्दा, सवालों में घिरे CM, विपक्ष ने लगाया बड़ा आरोप

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2024 07:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola