गोवा में गरमाया मोपा एयरपोर्ट समझौते का मुद्दा, सवालों में घिरे CM, विपक्ष ने लगाया बड़ा आरोप

Goa Mopa Airport Agreement Issue : गोवा में मोपा एयरपोर्ट समझौते का मुद्दा गरमा गया है। इसे लेकर विपक्ष ने सीएम प्रमोद सावंद पर हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने सरकार को करोड़ों रुपये नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

CM Pramod Sawant

CM प्रमोद सावंत। (File Photo)

Goa Mopa Airport Agreement Issue : गोवा में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, जहां विपक्ष प्रमोद सावंत की सरकार पर एक के बाद एक आरोप लगाकर घेरने की कोशिश कर रहा है। सीएम प्रमोद सावंत पर कथित रूप से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है, जिसको लेकर वो सवालों को घेरे में हैं। मोपा एयरपोर्ट को लेकर विपक्षी नेताओं ने उन पर गोवा की तिजोरी में 207 करोड़ रुपये नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

गोवा विधानसभा में उठा बड़ा मुद्दा

विज्ञापन

गोवा फारवर्ड पार्टी के चीफ और फतोरद से विधायक विजय सरदेसाई ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ रियायत समझौते में संशोधन कर कैबिनेट के फैसले से राज्य के खजाने को 207 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। विधायक सरदेसाई की मानें तो सरकार को 31 मई, 2024 से प्रॉफिट राजस्व शेयर मिलना शुरू होना था, लेकिन कैबिनेट के फैसले ने इसे 7 दिसंबर, 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

कैबिनेट के फैसले पर उठने लगे सवाल 

अब विपक्ष ने कैबिनेट के इस फैसले पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इस फैसले से गोवा जैसे छोटे राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कोविड प्रतिबंध केवल 20 दिनों का नुकसान हुआ, लेकिन राज्य सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन क्यों किया? आखिरकार करोड़ों रुपये के नुकसान की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? क्या यह किसी प्रकार का भ्रष्टाचार है? 6 महीने का विस्तार देने से किसे फायदा पहुंचेगा?

विज्ञापन

कोर्ट की कार्यवाही से हुई देरी : BJP

विज्ञापन

विपक्ष के आरोप पर गोवा भाजपा ने कहा कि सरदेसाई और अन्य नेताओं का आरोप बेबुनियाद है। गोवा बीजेपी के प्रवक्ता गिरिराज ने कहा कि जो देरी हुई है वो कोर्ट प्रोसीजर में हुआ है। प्रमोटर से मिलने वाली प्रॉफिट शेयरिंग इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ