Wayanad Landslide: सरकार की इस चूक से गई लोगों की जान, 224 की मौत और अब भी 225 लापता

अमित शाह ने कहा कि केरल सरकार को पहले ही बता दिया गया था कि राज्य में 20 सेंटीमीटर से ज्यादार बारिश होने और भूस्खलन होने की आशंका है।

Wayanad Landslide

Wayanad Landslide

Wayanad Landslide Live: केरल के वायनाड में आए लैंडस्लाइड से अब तक कुल करीब 224 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा में अब भी करीब 225 लोग लापता है। सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है, बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविर में पहुंचा दिया गया है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में इस प्राकृतिक आपदा पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

आपदा से 7 दिन पहले दी गई थी चेतावनी

केंद्रीय मंत्री ने केरल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने समय रहते भूस्खलन आने की चेतावनी राज्य सरकार को दी थी। उनका कहना था कि 30 जुलाई को यह आपदा आई, जिससे करीब सात दिन पहले 23 जुलाई को केंद्र ने राज्य सरकार को इस इसके बारे में सूचना दी और एनडीआरएफ की नौ टीमों को केरल रवाना कर दिया था।

विज्ञापन

कम किया जा सकता था जानमाल का नुकसान 

अमित शाह ने कहा कि इसके बाद 24 और 25 जुलाई को फिर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि 20 सेंटीमीटर से ज्यादार बारिश होने और भूस्खलन होने की आशंका है। लेकिन राज्य सरकार ने इन चेतावनी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। केंद्रीय मंत्री का कहना था कि सरकार के पास मौसम के मिजाज पर पूर्वानुमान के लिए पर्याप्त उपकरण व साधन है। उनका कहना था कि इससे पहले गुजरात और ओडिशा सरकार को ऐसी ही चेतावनी जारी की गई, जिससे फायदा उठाकर ऐसी आपदा में जानमाल के नुकसान को कम किया जा सका।

विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब

उधर, केंद्रीय मंत्री के बयान पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पलटवार करते हुए कहा कि भूस्खलन वाले दिन केवल ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इससे पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित गंभीर मुद्दे हैं। हमने इससे पहले इतनी बारिश कभी नहीं देखी, जितनी अब देख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ