Brihadeeswarar Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वह वाराणसी पहुंचे, जहां पर पीएम ने कई परियोजनाओं के साथ पीएम किसान योजना की 20वीं रिमोट का बटन दबाकर जारी की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के बृहदेश्वर मंदिर का जिक्र किया। इस मंदिर में पीएम भी दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। यह करीब 1000 साल पुराना है, जिसे राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था। यहां जानिए इस मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें और इसका इतिहास क्या है।
पीएम मोदी ने मंदिर के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘कुछ दिन पहले मैं तमिलनाडु के मंदिर में गया था। वह करीब 1 हजार साल पुराना है, जिसे राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर को दक्षिण से जोड़ा था।’ बता दें कि पीएम तमिलनाडु गए थे, तब इस मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: Nag Panchami 2025: साल में केवल 10 दिन ही खुलता है ये मंदिर, 7 पहाड़ चढ़ने के बाद होते हैं नाग देवता के दर्शन
बृहदीश्वर मंदिर का इतिहास
भारत के तमिलनाडु के अरियालुर जिले में बृहदीश्वर मंदिर को बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनेस्को विरासत स्थल गंगईकोंडा चोलपुरम के बृहदीश्वर मंदिर को 1003 से 1010 ई. में बनाया गया था। इसे चोल शासक राजेंद्र चोल प्रथम ने बनवाया था। जानकारी के मुताबिक, राजा ने मंदिर के कुएं में कई प्रांतों से गंगाजल लाकर डाला था। यह बड़े शिव मंदिरों में से एक है। इसमें 13 फुट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया गया है। साथ ही नंदी और खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई है। आज यह यूनेस्को के विरासत स्थलों में शामिल किया जा चुका है।
राजेंद्र चोल प्रथम को 1014-1044 ई. के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक माना जाता है। उनके साम्राज्य में कई क्षेत्रों में उनका गहरा प्रभाव था, राजा ने कई जंग जीती। उन्होंने गंगईकोंडा चोलपुरम को अपनी राजधानी बनाया था।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में 40 साल बाद खुले 300 साल पुराने शिव मंदिर के कपाट, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines