श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने स्कूल स्टूडेंट्स के साथ खेला Cricket; खुद पर बनी फिल्म '800' का प्रचार करने पहुंचे नामी खिलाड़ी
Edited By Balraj Singh

कोलकाता में स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट इंज्वाय करते श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन।
Edited By Balraj Singh

कोलकाता में स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट इंज्वाय करते श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन।
अमर देव पासवान/कोलकाता
सुप्रसिद्ध श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन गुरुवार को अभिनेता मधुर मित्तल के साथ अपनी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘800’ का प्रचार करने के कोलकाता पहुंचे। इसके बाद वह कोलकाता के साल्टलेक में स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल का दौरा कर मुथैया मुरलीधरन और मधुर मित्तल ने स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत कर छात्रों के साथ यादगार पल गुजारे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के छात्रों के साथ जमकर क्रिकेट खेला। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को ऑटोग्राफ देकर उनके चहरे पर खुशियां ला दी।
मौके पर साल्टलेक शिक्षा निकेतन की प्रिंसिपल नूपुर दत्ता ने कहा, मुथैया मुरलीधरन जैसे महान क्रिकेटर की मेजबानी करना हमारा सौभाग्य है। आज विश्व के मशहूर स्पिन गेंदबाजी के जादूगर को अपने सामने देखकर छात्रों की आंखें खुली रह गईं। बच्चे फिल्म में उनकी कहानियों और ज्ञान की बातों को जानकर काफी प्रेरित हुए। मुरलीधरन ने इस दौरान बच्चों को स्कूल में क्रिकेट खेल के महत्व पर जोर दिया और छात्रों की युवा प्रतिभा को प्रेरित किया। इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने एक सफल क्रिकेटर बनने के लिए मूल रूप से जुनून, कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्म-विश्वास पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को उनके शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं देते हुए हस्ताक्षर किए।

साल्टलेक शिक्षा निकेतन में प्रत्येक बच्चे के लिए समग्र शिक्षा में विश्वास किया जाता हैं, जिसमें शैक्षणिक, सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां, खेल शिक्षा और जीवन कौशल सीखना शामिल है। शिक्षा का संपूर्ण उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक छात्र में ज्ञान, करुणा, साहस, मानवता, अखंडता और विश्वसनीयता जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करना भी है। यहां शिक्षकों को न केवल अच्छा पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे वे सभी अपने छात्रों में आत्मविश्वास और भरोसा जगाते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: