VIP सिक्योरिटी से NSG कमांडो हटाया! योगी-आडवाणी समेत इन 9 नेताओं की सुरक्षा में तैनात होगी CRPF

VIP Security : केंद्र सरकार ने बुधवार को वीआईपी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 9 नेताओं के पास से एनएसजी कमांडो की सुरक्षा हटा ली। अब ये नेता सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

Narendra Modi Amit Shah

PM नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह। (File Photo)

विज्ञापन

VIP Security : केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। सूत्रों से खबर आ रही है कि गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा से एनएसजी को हटा दिया। अब योगी-आडवाणी समेत इन 9 नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात होगी। जिन वीआईपी की सुरक्षा में एनएसजी तैनात है, अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात होगी। अब इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कहा कि अब वीआईपी की सुरक्षा एनएसजी कमांडो की जगह सीआरपीएफ के जवान करेंगे। देश के 9 वीआईपी नेताओं से जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा हटा ली गई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो तैनात थे। अब सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में ये वीआईपी रहेंगे।

विज्ञापन

सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे नेता

केंद्र सरकार की ओर से अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

इन नेताओं की सुरक्षा में हुआ बदलाव

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ
मायावती
राजनाथ सिंह
लालकृष्ण आडवाणी
सर्बानंद सोनोवाल
रमन सिंह
गुलाम नबी आजाद
एन चंद्रबाबू नायडू
फारूक अब्दुल्ला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ