News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read Moreसंदीप कुमार गुप्ता उद्योग जगत में एक जाना-माना नाम है, शायद ही कोई उनके नाम से अछूता हो। कुमार देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटे़ड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद कार्यरत हैं। साल 2022 में कंपनी का कार्यभार संभालाने वाले कुमार ने उस वक्त कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जोश से भर दिया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि कंपनी सरकार की गैस आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 2030 तक दोगुनी से अधिक 15 प्रतिशत हो जाएगी।
संदीप कुमार गुप्ता ने कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इसके अलावा वो इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो रहे चुके हैं। कुमार गुप्ता गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डॉयरेक्टर से पहले तीन साल से अधिक समय तक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के रूप में काम कर चुके हैं। वह 1988 में एक लेखा अधिकारी से कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट वित्त) के रूप में इंडियन ऑयल में शामिल हुए।
उनके पास तेल और गैस उद्योग में 34 सालों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेट कार्यालय, रिफाइनरीज हेड ऑफिस और गुवाहाटी, बड़ौदा और मथुरा में रिफाइनरियों में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।