Manipur Schools Colleges Closed : दिल्ली के बाद मणिपुर में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए। राज्य सरकार ने यह फैसला ठंड नहीं, बल्कि लगाए गए कर्फ्यू की वजह से लिया। मणिपुर सरकार ने 19 नवंबर तक इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में राज्य विश्वविद्यालयों समेत शैक्षणिक संस्थानों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया।
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में पिछले दो दिनों से कर्फ्यू लगा है। इसे लेकर मणिपुर सरकार के सचिवालय उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन दोनों जिलों में मंगलवार तक सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए। शिक्षा विभाग ने मणिपुर गृह विभाग के परामर्श से यह फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : क्या इस राज्य में गिर जाएगी BJP सरकार? सहयोगी पार्टी ने समर्थन लिया वापस
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
शिक्षा विभाग ने कहा कि कई जिलों में लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा पर विचार करते हुए यह आदेश दिया गया। जिन जिलों में कर्फ्यू लगा है, वहां के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज, राज्य विश्वविद्यालय 19 नवंबर तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस महीने के पहले दो हफ्तों में मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़े 3 प्रमुख मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। तीनों मामलों से जुड़ी हिंसक गतिविधियों के कारण पहाड़ी राज्य में घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे मौतें हुईं और अशांति फैली।
यह भी पढ़ें : मंत्री-विधायकों के घर पर तोड़फोड़-आगजनी, 5 जिलों में कर्फ्यू, 7 में इंटरनेट बैन; मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा?
जानें क्यों भड़की हिंसा?
पहला मामला 8 नवंबर को जिरीबाम क्षेत्र में एक महिला की हत्या के संबंध में दर्ज किया गया था। दूसरा मामला 11 नवंबर को बोरोबेकरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, जो सीआरपीएफ चौकी पर हमले से जुड़ा था। तीसरा मामला भी इसी दिन और इसी इलाके में हुआ था, जो घरों को जलाने और लोगों की हत्या से जुड़ा था। 6 शव मिलने के बाद कर्फ्यू घोषित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
23 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
57 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines