मंत्री-विधायकों के घर पर तोड़फोड़-आगजनी, 5 जिलों में कर्फ्यू, 7 में इंटरनेट बैन; मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा?

Manipur Violence : मणिपुर में मैतई समुदाय ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया। इससे पहले प्रदर्शकारियों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव कर जमकर उत्पात मचाया। इस पर सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया।

Manipur Violence

Manipur Violence : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। मैतई समुदाय ने उग्र प्रदर्शन किया और मंत्रियों-विधायकों के घरों को घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। अब लोग सीएम के घर तक मार्च निकालने के लिए अड़े हुए हैं। इस पर सरकार ने 5 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। आइए जानते हैं कि इंफाल में फिर क्यों भड़की हिंसा?

विज्ञापन

मणिपुर में शुक्रवार को तीन शव बरामद हुए, जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल थे। इसके बाद राजधानी इंफाल में मैतई समुदाय का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जोकि आज उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शकारी विधायक और मंत्रियों के घर में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय पुलिस काफी मशक्कत के बाद भीड़ को बाहर निकाल पाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री-विधायकों के घरों में तोड़फोड़

भीड़ ने मंत्रियों और विधायकों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने टॉयर जलाकर सड़क जाम कर दी। भड़की हिंसा को देखते हुए पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया और सात जिले इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी, चुराचांदपुर में आज शाम से लेकर अगले दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

विज्ञापन

महिलाओं ने हिंसा के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन

इस बीच मैतेई समुदाय ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की। ये हड़ताल वेस्ट इंफाल जिले के इमा कीथल बाजार में होगी। वहीं, मणिपुर के लमलाई गांव और चालौ गांव की महिलाओं ने 6 व्यक्तियों के अपहरण और 3 के शव मिलने के बाद राज्य में हिंसा और तनाव के खिलाफ इंफाल पूर्व में धरना दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ