---विज्ञापन---

देश angle-right

‘PM मोदी और अडानी को निशाना बनाने के लिए महुआ मोइत्रा का अकाउंट इस्तेमाल किया’, बिजनेसमैन का विस्फोटक खुलासा

Mahua Moitra Parliament Account Darshan Hiranandani: बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने विस्फोटक खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Mahua Moitra Parliament Account Darshan Hiranandani: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने विस्फोटक खुलासा किया है। रियल एस्टेट कारोबारी दर्शन हीरानंदानी सरकारी गवाह बन चुके हैं। उन्होंने हलफनामे में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें अडानी समूह पर सवाल पूछने के लिए अपनी संसद लॉगिन आईडी दी थी। इसके जरिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी को निशाना बनाना चाहती थीं। अगर ये आरोप साबित हो जाते हैं तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन का मामला होगा, जिसके लिए उनके खिलाफ निलंबन आदेश लाया जा सकता है।

हमलावर है भाजपा

---विज्ञापन---

तृणमूल सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद से ही भाजपा इस मामले को लेकर लगातार हमलावर है। तीन पन्नों के हलफनामे में व्यापारी ने कबूल किया कि लॉगिन आईडी साझा करने के अलावा मोइत्रा ने उनसे कुछ फेवर लिए। हालांकि उन्होंने मुख्य आरोप को खारिज कर दिया कि अपने व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी अडानी समूह को मात देने के लिए हीरानंदानी समूह की ओर से 50 से अधिक संसदीय प्रश्न पूछे गए।

हलफनामे में लिखा है कि महुआ मोइत्रा ने सोचा कि पीएम मोदी पर हमला करने का एकमात्र तरीका गौतम अडानी पर हमला करना है। इसके लिए उन्होंने अपनी संसद लॉगिन आईडी साझा की ताकि वह प्रश्न पूछ सकें। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोइत्रा को इस दौरान पत्रकारों, विपक्षी नेताओं और अडानी समूह के पूर्व कर्मचारियों सहित अन्य लोगों का भी समर्थन मिला।

---विज्ञापन---

तृणमूल सांसद महत्वाकांक्षी हैं

उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल सांसद महत्वाकांक्षी हैं, जिन्होंने कई मांगें की थीं। व्यापारी ने उन्हें पूरा भी किया। हलफनामे में लिखा गया कि उनकी डिमांड में महंगी विलासिता की वस्तुएं उपहार में देना, दिल्ली में आवंटित बंगले का रिनोवेशन, ट्रैवल अलाउंस, वैकेशन आदि के लिए आर्थिक मदद करना शामिल है।”

ये भी पढ़ें: संसद में पैसे लेकर सवाल पूछती हैं TMC नेता महुआ मोइत्रा! बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

---विज्ञापन---

दर्शन हीरानंदानी के मुताबिक, वे उन्हें नाराज करने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। उन्होंने कहा- “कई बार मुझे लगा कि वह मेरा अनुचित फायदा उठा रही हैं और मुझ पर उन चीजों को करने के लिए दबाव डाल रही है जो मैं नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।”

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2023 10:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola