Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली लैंड करते ही लूथरा ब्रदर्स अरेस्ट, गोवा क्लब में आग के बाद भाग गए थे थाइलैंड

गोवा क्लब में आग लगने के बाद देश से भगाने वाले लूथरा ब्रदर्स को भारतीय अधिकारी थाईलैंड से वापस लेकर आए हैं.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Dec 16, 2025 15:00
LUTHRA BROTHERS
दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही लूथरा ब्रदर्स को गिरफ्तार कर लिया गया.

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के बाद थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स को वापस दिल्ली ले आया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका विमान लैंड किया, पुलिस ने दोनों भाइयों को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया. अब उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद गोवा पुलिस दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लेगी. बता दें, गोवा नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. आग लगने के कुछ घंटों बाद ही दोनों भाई टिकट बुक करवाकर थाईलैंड भाग गए थे. भारत के अनुरोध के बाद, थाईलैंड पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था. भारत सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द किया था. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू नोटिस जारी किया गया था. पासपोर्ट रद्द होने के बाद भारतीय दूतावास ने उनके लिए दो इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किए थे.

दोनों भाइयों को हिरासत लेने के लिए गोवा पुलिस की तरफ से कुल 7 पुलिस कर्मी आए हैं. इनमें एक IPS रैंक के अधिकारी, दो इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गोवा क्लब आग : होटल से निकले बाहर, फिर… : फुकेट में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा?

थाइलैंड में ऐसे दबोचे गए

लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में उस वक्त हिरासत में लिया गया था, जब वे लोग खाना लेने के लिए होटल से बाहर निकले थे. थाइलैंड एजेंसियों ने भारत की ओर से मिले इनपुट के बाद उस होटल की निगरानी शुरू कर दी थी, जिसमें दोनों रुके हुए थे. जब दोनों भाई होटल से बाहर निकले तो थाइलैंड के इमिग्रेशन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने उनकी पहचान से जुड़े कागजात देखे और दोनों भाइयों से पूछताछ की. दोनों की पहचान होने के बाद उन्हें होटल के कमरे से ही हिरासत में ले लिया गया और उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन विभाग ले जाया गया.

---विज्ञापन---

गिरफ्तारी से बचने का चला था दांव

गिरफ्तारी से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. बताया जा रहा है कि जब क्लब में आग लगी तो लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में एक शादी में थे. आग के कुछ घंटों के बाद वे थाईलैंड भाग गए थे. वहीं, उनका पार्टनर अजय गुप्ता गोवा में था, जो कि बाद में फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ गया. गोवा पुलिस ने उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : छह दिन से सोई नहीं, रोती रहती हैं, घर से नहीं निकलतीं – गोवा क्लब में आग के वक्त परफॉर्म कर रहीं डांसर का पति

25 लोग जल गए थे जिंदा

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोग जिंदा चल गए थे. जिनकी मौत हुई, उनमें ज्यादातर कर्मचारी थे और कुछ टूरिस्ट. अभी पूरे अग्निकांड की जांच की जा रही है. जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद आग लगने की वजह पता चल पाएगी.

First published on: Dec 16, 2025 02:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.