गोवा क्लब आग : होटल से निकले बाहर, फिर… : फुकेट में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा?

क्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद ही दोनों लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड की टिकट बुक करवाकर फुकेत भाग गए थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

Luthra-Brothers-1

लूथरा ब्रदर्स को अगले दो दिनों में भारत लाए जाने की संभावना है.

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही उसके मालिक गौरव और सौरभ लूथरा थाइलैंड भाग गए थे. इस क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोग जिंदा जल गए थे. इसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था. बाद में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया. उन्हें उस वक्त पकड़ा गया, जब वे लोग खाना लेने के लिए होटल से बाहर आए. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, 9 दिसंबर को जब ये दोनों भाई खाने के लिए बाहर निकले तो अधिकारियों को पता चला कि दोनों भाई फुकेट में हैं.

विज्ञापन

साथ ही सूत्रों ने बताया, थाइलैंड एजेंसियों ने भारत की ओर से मिले इनपुट के बाद उस होटल की निगरानी शुरू कर दी थी, जिसमें दोनों रुके हुए थे. जब दोनों भाई होटल से बाहर निकले तो थाइलैंड के इमिग्रेशन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने उनकी पहचान से जुड़े कागजात देखे और दोनों भाइयों से पूछताछ की. दोनों की पहचान होने के बाद उन्हें होटल के कमरे से ही हिरासत में ले लिया गया और उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए इमिग्रेशन विभाग ले जाया गया. भारत से औपचारिक कागजात मिलने के बाद उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

विज्ञापन

अभी थाइलैंड में ही हैं दोनों भाई

अभी लूथरा ब्रदर्स को भारत नहीं लाया जा सका है. हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को थाईलैंड के अधिकारी बैंकॉक ले गए. अब दोनों को सुआन फूलू इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा हुआ है. वे तब तक वहीं रहेंगे जब तक उनके प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं. दोनों के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय अधिकारियों की टीम वहां पहुंची हुई है. अगले एक-दो दिनों में उन्हें भारत लाए जाने की संभावना है. दोनों का पासपोर्ट पहले ही रद्द हो चुका है. यह उनके प्रत्यर्पण में देरी की एक वजह हो सकती है. इसलिए भारतीय दूतावास उनकी वापसी की यात्रा के लिए एक इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी करेगा.

विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने का चला था दांव

गिरफ्तारी से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. बताया जा रहा है कि जब क्लब में आग लगी तो लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में एक शादी में थे. आग के कुछ घंटों के बाद वे थाईलैंड भाग गए थे. वहीं, उनका पार्टनर अजय गुप्ता गोवा में था, जो कि बाद में फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ गया. गोवा पुलिस ने उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

25 लोग जल गए थे जिंदा

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोग जिंदा चल गए थे. जिनकी मौत हुई, उनमें ज्यादातर कर्मचारी थे और कुछ टूरिस्ट. अभी पूरे अग्निकांड की जांच की जा रही है. जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद आग लगने की वजह पता चल पाएगी.

अब तक क्या हुई कार्रवाई

गोवा पुलिस इस मामले में अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह और राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म हो गई हैं. उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाना है. क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था. अजय गुप्ता बीमारी का बहाना करके अस्पताल में भर्ती हो गया था. उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ