फिर हुआ प्यार का खून: दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में इस बात पर प्रेमी ने किया अपनी प्रेमिका का कत्ल

पश्चिम बंगाल: प्रेमिका का अपने प्रेमी को शादी से इन्कार करना बड़ा महंगा पड़ा। इन्कार करने के बाद वह अपनी जान से हाथ धो बैठी। दो साल से दोनों का अफेयर था। इतना ही नहीं प्रेमी ने हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। सुसाइड से पहले फेसबुक […]

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल: प्रेमिका का अपने प्रेमी को शादी से इन्कार करना बड़ा महंगा पड़ा। इन्कार करने के बाद वह अपनी जान से हाथ धो बैठी। दो साल से दोनों का अफेयर था। इतना ही नहीं प्रेमी ने हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। सुसाइड से पहले फेसबुक पर लाइव आकर उसने अपना गुनाह कबूल किया था।

दो साल से अफेयर था

जानकारी के मुताबिक रिया अपने पति रोमियो बिस्वास और अपने पांच साल के बेटे के साथ सिलीगुड़ी में रहती थी। उसका पिछले दो साल से उसका किरण देबनाथ से अफेयर था। किरण उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। रिया अपने बच्चे व पति को छोड़ने को तैयार नहीं थी।

बच्चे के रोने से वारदात का पता चला

14 नवंबर की रात रिया के घर से बच्चे के रोने की आवाज आई। जब कई देर के बाद भी बच्चा चुप नहीं हुआ तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। यहां बाथरूम में रिया का शव पड़ा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ पड़ी थी।

गल रेंतकर की हत्या

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि रिया का गला रेंता गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद देबनाथ न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां फेसबुक लाइव पर उसने कहा मैंने रिया को मार डाला, मैंने उसे नहीं मारा होता तो शायद न ही यह कदम उठाता।

मरने से पहले यह कबूलनामा

मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, मैं डरता हूं, मेरे पास जीने के लिए कुछ नहीं है। अगर मैं जीवित रहा, तो मुझे अपना शेष जीवन जेल में बिताना होगा। यह कहने के बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया। अभी लोग दिल्ली की श्रद्धा वाकर की हत्या की घटना को नहीं भूले हैं। उसके प्रेमी आफताब ने उसके 30 से अधिक टुकड़े कर कई दिन अलग-अलग जगह फेंके।

First published on: Nov 16, 2022 10:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें