Live Updates
अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक बंगाल में सबसे अधिक 69.89% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे कम बिहार में 48.86 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की है। वहीं, झारखंड में 67.95 और हिमाचल प्रदेश में 66.56 फीसदी वोटिंग हुई है। चंडीगढ़ में 62.80 और ओडिशा में 62.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। पंजाब में 55.20 और उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की है।
दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ पर दिखा उत्साह, पारंपरिक परिधान में पहुंचे वोटर
हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगांग में वोट देने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग के लिए लोग पारंपरिक परिधान पहनकर पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइनें नजर आईं।
वोट डालने पहुंचीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, लोगों से की बातचीत
कोलकाता में एक बूथ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटिंग की। इससे पहले ममता ने लोगों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की। ममता बनर्जी ने वोट डालने के बाद मीडिया से भी बातचीत की।
परनीत कौर ने डाला वोट, बोलीं-मौसम में सुधार हुआ, बाहर आकर जरूर डालें वोट
पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर ने लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण में मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मौसम सुधर गया है। जिन लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है, उन्हें बाहर आकर वोट डालना चाहिए। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
3 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मतदान किया
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मतदान किया। बलकौर सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि मैंने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए वोट किया है। मैंने अपना वोट इंडिया गठबंधन के समर्थन में डाला है। मैंने इंडिया गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया। बाकी वोटर्स तय करेंगे कि किसे सत्ता में लाना है?
सुनील जाखड़ का मतदान के बाद बयान
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। पंजाब के लोग अपने वोट की अहमियत समझते हैं। 2022 में पंजाब के लोगों ने गलती की और गैर-गंभीर और गैर-जिम्मेदार आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। यहां के लोगों को अहसास है कि पंजाब का भला देश से जुड़ा है, हमारे पास मोदी का कुशल नेतृत्व है और पंजाब में नशे की बुराई को खत्म करने के लिए एक सक्षम नेतृत्व की जरूरत है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदान किया
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि अगर हमें भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें वोट देने की अपनी शक्ति का उपयोग करना होगा। जिस तरह से लोग राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे, इसी तरह मंदिर में भी 4 जून को उत्सव मनाया जाएगा।
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान किया
बिहार की आसनसोल लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक जीतने जा रहा है। अब, यह 'मुद्दा' बनाम 'मोदी' है। पीएम मोदी की कोई गारंटी वास्तविकता नहीं है। पीएम मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।
यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.31 प्रतिशत मतदान
मीसा भारती का मतदान के बाद बयान
मीसा भारती ने मतदान के बाद कहा कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। मैं सभी से अपने घर से बाहर निकलने और लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह करती हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने पहले चरण में ही '400 पार' का नारा दिया था। उन्होंने फिर कभी ऐसा नहीं किया क्योंकि देश की जनता ने इस नारे की हवा निकाल दी। इस बार देश की जनता ने तय कर लिया है कि जनता की सरकार बनाएंगे।
मनप्रीत सिंह बादल ने मतदान किया
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने आज मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात ऐसे हैं कि लोग हम पर हंस रहे हैं। अगर कोई पंजाब को सही रास्ते पर ला सकता है तो वह PM मोदी और अमित शाह हैं। गुजरात में जो उद्योग हैं, वह हमारा घरेलू मॉडल है, अगर हम इसे पंजाब में दोहरा सकते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।
एक्ट्रेस नुसरत जहां ने मतदान किया
आज मतदान करने के बाद एक्ट्रेस नुसरत जहां ने मीडिया को अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखाई। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। हर कोई वोट डालने आ रहा है। मतदान अच्छा और शांतिपूर्वक चल रहा है, इसलिए हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं।
आयुष्मान खुराना ने मतदान किया
अभिनेता आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट देने के बाद अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपना वोट डालने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने शहर वापस आया हूं। मुंबई में इस बार बहुत कम मतदान हुआ, लेकिन हमें अपना वोट डालना चाहिए।
किरण खेर बोलीं- लोग मुझे याद रखेंगे
चंडीगढ़ से भाजपा की मौजूदा सांसद किरण खेर ने मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा मुझे इस बार चुनाव लड़ना ही नहीं था। मैंने उन्हें 3 महीने पहले बता दिया था कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहती हूं। लोग मुझे अगले 10 साल तक याद रखेंगे। मैं चंडीगढ़ में रह रही थी और हर किसी के लिए पूरी तरह से सुलभ थी।
1 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
बिक्रम सिंह मजीठिया ने मतदान किया
शिअद नेता बिक्रम एस मजीठिया ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज पंजाबियों के लिए बहुत दुखद दिन है। आज वह दिन है, जब सिखों के सबसे पवित्र स्थान, स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ था। 1000 से अधिक श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लोग शहीद हुए थे। जनता बहुत सोच समझकर वोट कर रही है। केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। अब लोग बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्टी (शिरोमणि अकाली दल) को वोट देंगे।
प्रतिभा सिंह का वोट डालने के बाद गयान
हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी को वोट देंगे, क्योंकि वे केंद्र सरकार में बदलाव चाहते हैं। उनके (भाजपा) लिए इससे आगे निकलना मुश्किल है। केंद्र में गठबंधन की सरकार ही बनेगी।
सुखबीर सिंह बादल का वोटिंग के बाद बयान
वोट डालने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज मुकाबला राष्ट्रीय पार्टियों और पंजाब के लोगों की पार्टी के बीच है। इसलिए, लोगों की पार्टी जीत रही है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आओ और वोट करो।
जयराम ठाकुर का बड़ा बयान
हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देख सकता हूं...चुनाव प्रचार लंबा था, लेकिन यह अंत तक जोश के साथ जारी रहा...मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा हिमाचल में सभी 4 सीटें जीतेगी। हम उपचुनाव भी जीतेंगे।
पवन सिंह ने मतदान किया
बिहार के रोहतास में भोजपुरी गायक और काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं हूं, लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं और मैं इससे खुश हूं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना बहुमूल्य वोट दें। मेरे पास कोई नहीं है। लोगों के आशीर्वाद के लिए शब्द नहीं हैं।
वोट डालने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के लोगों से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की अपील करना चाहता हूं। पिछले 14 महीने में हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने सरकार बनाने की कोशिश की है। यह सरकार पैसे की ताकत का इस्तेमाल कर रही है। हमारी सरकार कम से कम अगले 3.5 साल तक सत्ता में रहेगी। राज्य की जनता इस बार चुनाव लड़ रही है और उनके (कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह) के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने मतदान किया
वोट डालने के बाद मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमें मंडी के विकास के लिए काम करना है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के लोग हमें अपने वोटों से आशीर्वाद देंगे। हम मुद्दों को उठाएंगे। मैं निर्वाचित होने के बाद दिल्ली में मंडी के लोगों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन उन्हें (कंगना रनौत) मंडी के मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें भविष्य की कोई समझ है।
हरसिमरत कौन बादल की वोट अपील
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता और बठिंडा से चुनाव उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने मतदान के बाद कहा कि आज आखिरी चरण है और यह बहुत महत्वपूर्ण चरण है। मैं सभी देशवासियों, खासकर पंजाब के लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे प्रदर्शन के आधार पर वोट करें। उन लोगों के लिए वोट करें, जिन्होंने काम किया है, अपने वादे पूरे किए हैं।
11 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
हरसिमरत कौर बादल ने मतदान किया
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बादल गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनके साथ उनके पति और शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी मतदान किया। बच्चे भी मतदान करने के लिए उनके साथ आए। शिअद ने इस सीट से नरदेव सिंह बॉबी मान को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने गुरमीत सिंह सोढ़ी को मैदान में उतारा है।
अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया
TMC के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया और वोटिंग के बाद कहा कि सीट शेयर और वोट शेयर दोनों के मामले में TMC को 2019 में जो मिला था, उसकी तुलना में इस बार पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। लोकसभा चुनाव के आखिरी 6 चरणों में, पश्चिम बंगाल की जिन 35 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, उनमें से टीएमसी पहले ही 22 सीटों से आगे निकल चुकी है।
प्रताप सिंह बाजवा ने मतदान किया
प्रताप सिंह बाजवा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब की 70% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है, वहां मोदी विरोधी और भाजपा विरोधी भावना है। कांग्रेस, आप और अकाली दल मोदी के खिलाफ विकल्प हैं। अगर इंडिया अलायंस को बहुमत मिलता है तो राहुल गांधी खुद पीएम होंगे। इसलिए लोगों से हमारी सीधी अपील है कि वे इन राष्ट्रीय चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करें।
भाजपा नेता तरुण चुघ ने मतदान किया
भाजपा नेता तरुण चुघ ने मतदान किया और कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है। अगले 5 वर्षों के लिए देश में एक मजबूत सरकार होनी चाहिए, एक निर्णायक और गतिशील नेता को हमारा नेतृत्व करना चाहिए। इसलिए, प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। मैं सभी से मतदान करने का आग्रह करता हूं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया।
तेजस्वी यादव ने मतदान किया
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और उन लोगों के खिलाफ वोट करें, जो संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हमने आपको पहले भी कहा है कि बिहार चौंकाने वाला परिणाम देगा और हम 300 सीटें पार कर जाएंगे।
PM मोदी की काशी से कांग्रेस उम्मीदवार ने मतदान किया
प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार और यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने मतदान किया। उन्होंने वोटिंग के बाद कि जनता सब कुछ तय करती है। पहले भी प्रधानमंत्री 'बनारस के लाल' के खिलाफ हार चुके हैं। बाबा विश्वनाथ और काशी के लोगों के आशीर्वाद से मैं जीतूंगा। लोगों का प्यार, काशी मेरे साथ है...
जीतन राम मांझी ने मतदान किया
बिहार से दिग्गज नेता जीतन राम मांझी ने मतदान किया। वोट देने के बाद मांझी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव बहुत बड़ा त्योहार है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मैंने अपने पूरे परिवार के साथ यहां वोट डाला। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
रविशंकर प्रसाद ने मतदान किया
बिहार के पटना में आज रविशंकर प्रसाद ने मतदान किया। वे मौजूदा भाजपा सांसद और पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार है। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने विकसित भारत के लिए, एक स्थिर सरकार के लिए, सनातन के सम्मान और गरीबों के सम्मान के लिए वोट डाला है। देश भर में एनडीए के लिए 400 पार (एनडीए के लिए सीटें) और पटना साहिब में 4 लाख पार (पार्टी के लिए वोट) की उम्मीद है।
अनुराग ठाकुर ने पत्नी-पिता के साथ मतदान किया
हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने पत्नी और पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके, अपने पोलिंग बूथ पर जाएं और वोट डालें। अगर हम एक विकसित भारत बनाना चाहते हैं तो हम सभी को वोट देना होगा। मिलकर योगदान दें, इस बार भी हमें जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने जा रहा है।
9 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान?
चरणजीत सिंह चन्नी ने मतदान किया
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। भाजपा ने डेरा बल्लां के बारे में पोस्ट किया था कि डेरा बल्लां उनका समर्थन करता है, जिसे डेरा बल्लां ने नकार दिया है और कहा है कि अगर वे ऐसे झूठा प्रचार करेंगे तो FIR कराएंगे। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग मुझे बधाई दे रहे हैं। मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे स्वीकार किया है।
भगंवत मान ने पत्नी के साथ मतदान किया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्नी के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जागरूक हैं और वे बड़ी संख्या में वोट करते हैं। हमें वोट देने के बाद अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट करें और अच्छे प्रतिनिधियों को चुनें जो कर सकें।
कंगना रनौत ने मतदान किया
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 7वें चरण के लिए कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। मतदान के बाद कंगना रनौत का कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे लोकतंत्र के त्योहार में भाग लें और अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। पीएम मोदी की लहर है।
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने मतदान किया
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में बेलगांची में आज एक मतदान केंद्र पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने मतदान किया। जोरदार वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि मैं भाजपा केदारे हूं और मैंने अब अपना कर्तव्य पूरा कर लिया है। आप भी घरों से निकलकार मतदान कीजिए। अपना कर्तव्य पूरा कीजिए।
चंडीगढ़ में संजय टंडन में मतदान किया
चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने शहर के हर इलाके तक पहुंचने की कोशिश की और कई इलाकों में हमने अपने कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि ऐसे कई लोग होंगे, जिन तक मैं नहीं पहुंच सका। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए वोट करें।
रवि किशन ने पत्नी के साथ मतदान किया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज भाजपा सांसद और गोरखपुर से पार्टी उम्मीदवार रवि किशन ने मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि मैंने अपना वोट विकसित भारत, राम राज्य और भारत को 'विश्व गुरु' बनाने के लिए डाला है, आप भी यही सोचकर मतदान करें।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मतदान किया
पंजाब में आज 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने परिवार के साथ मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मुझे मतदाताओं पर भरोसा है। वे पार्टियां नहीं देखते हैं, लेकिन उनके लिए कौन काम करेगा? उनकी लड़ाई कौन लड़ेगा और संसद में पंजाब की आवाज कौन उठाएगा, यह जरूर ध्यान रखते हैं।
लालू यादव ने परिवार के साथ मतदान किया
लालू प्रसाद यादव ने आज परिवार के साथ मतदान किया। पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ वे वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी बूथ पर उमड़े। मतदान के बाद राबड़ी देवी ने दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटें हम जीतेंगे। केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी।
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मतदान किया
पंजाब के जालंधर जिले में आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है और मैं सभी से अपील करुंगा कि वे बाहर आएं और मतदान करें। एक ऐसी सरकार चुनें, जो आपके लिए काम कर सके।
कंगना रनौत के पिता ने मतदान किया
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। दिवाली की तरह सभी लोग बड़े उत्साह के साथ आ रहे हैं और सभी लोग कमल का बटन दबाने वाले हैं। मैं अपील करता हूं, सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे बाहर आएं और भाजपा को वोट दें और पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके।
पश्चिम बंगाल में आज फिर हिंसा
पश्चिम बंगाल में भी आज 9 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इससे पहले दक्षिण 24 परगना की जादवपुर लोकसभा सीट पर भांगड़ इलाके में आज सुबह हिंसा हुई। 2 गुट आपस में भिड़ गए। आरोप है कि यहां बम फोड़े गए और पुलिस ने एक बम बरामद भी किया है। आरोप है कि टीएमसी द्वारा आईएसएफ़ कर्मियों के ऊपर हमला किया गया, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पंजाब के एक गांव में देरी से मतदान शुरू
पंजाब में आज आखिरी चरण में सभी 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। ठीक 7 बजे देशभर में मतदान शुरू हो गया था, लेकिन गांव खुड़ियां में वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। EVM में गड़बड़ी के कारण वोटिंग शुरू होने में समय लगा। आप के उम्मीदवार गुरमीत ख़ुदियां भी लाइन में लगकर इंतज़ार करते नजर आए। मतदान कर्मियों ने मशीन ठीक करने के लिए टेक्निकल टीम को बुलाया, जिन्होंने मशीन बदलकर वोटिंग शुरू कराई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, एसपी की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। वोट डालने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत 57 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। जिस पार्टी ने युवाओं और देश के लिए काम किया है, वह सफल होगी। हमें विश्वास है कि 4 जून को फिर से मोदी सरकार बनेगी।
सांसद अफजाल अंसारी ने मतदान किया
उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। यहां अफजाल अंसारी का मुकाबला भाजपा के पारस नाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह से है। मतदान के बाद अफजाल अंसारी ने कहा कि 4 जून का इंतजार कीजिए। इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।
बिलासपुर में जेपी नड्डा ने मतदान किया
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर में मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां (उनके बूथ में) पहला मतदाता था। मैं सभी मतदाताओं से एक सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मैं मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मतदान करें और भारत बनाने में योगदान दें।
आप सांसद राघव चड्ढा ने मतदान किया
पंजाब से आप सांसद राघव चड्ढा ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले लाखनौर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का प्रत्येक वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
पंजाब में वोटिंग को लेकर युवाओं में क्रेज
पंजाब में आज आखिरी चरण में सभी 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसे लेकर पंजाब के युवाओं में काफी उत्साह है। आज पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है। एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ में लड़कियों ने गिद्दा डालकर वोटरों का मनोरंजन किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
हिमाचल में आज 4 सीटों पर मतदान
हिमाचल प्रदेश में आज 4 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की साख दांव पर लगी है। आज वोटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। भाजपा की टिकट पर हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्हें विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की टिकट पर टक्कर दे रहे हैं।
बिहार में 8 लोकसभा सीटों पर मॉक पोल
बिहार में आज आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल हुआ। वहीं बिहार में भीषण गर्मी ने हाहाकार मचा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ मतदान कर्मी भी इससे जूझ रहे हैं। अब तक 13 मतदान कर्मियों की मौत गर्मी के कारण हो चुकी है।
6 चरणों का मतदान प्रतिशत
पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे में 66.71 फीसदी, तीसरे में 65.68 प्रतिशत, चौथे फेज में 69.16 फीसदी, 5वें फेज में 62.2 प्रतिशत और छठे चरण में 63.36 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
आज इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी
आज 7वें फेज में 904 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरके सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र नाथ पांडेय, पंकज चौधरी, कंगना रनौत, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद का किस्मत आज EVM में कैद होगी। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह की लोकसभा सीटों पर भी आज वोटिंग है।
आखिरी फेज में आज इन 57 सीटों पर मतदान
आज जिन लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें बिहार की 8, चंडीगढ़ की एक, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, ओडिशा की 6, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटें शामिल हैं।
Lok Sabha Election Voting Updates: आज लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और आखिरी फेज के मतदान हुए। 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई, जो सुबह ठीक 7 बजे शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक चली। आज मोदी सरकार के 5 मंत्रियों समेत 4 एक्टरों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। अब से पहले 6 फेज में 485 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। आज 57 सीटों पर वोटिंग के बाद सभी 542 सीटों पर मतदान पूरा हो गया। एक सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुने जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines