Supreme Court Hearing On NCP Election Symbol Issue : एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के चुनाव चिह्न पर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष अदालत ने अजित पवार की अगुवाई वाले एनसीपी गुट से कहा है कि वह चुनाव प्रचार में शरद पवार की तस्वीरों, नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल न करें। इसके लिए अजित के गुट से दो दिन में एक अंडरटेकिंग दाखिल करने को कहा गया है।
बता दें कि एनसीपी के शरद पवार गुट की ओर से शिकायत की गई थी कि अजित पवार का गुट अभी भी मतदाताओं के सामने शरद पवार के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब चुनाव आने वाले होते हैं तो आपको शरद पवार की जरूरत महसूस होने लगती है। वैसे आपको उनकी कोई जरूरत नहीं महसूस होती। आपकी अलग पहचान है और वोटर्स के बीच उसी के साथ जाएं।
16 मार्च तक मांगा जवाब
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार के गुट से 16 मार्च तक जवाब देने के लिए कहा है। शरद पवार गुट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक संघवी ने कहा कि अगर आप बराबर का मैदान चाहते हैं तो सिंबल और तस्वीरों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि एनसीपी का चुनाव चिह्न घड़ी ऐतिहासिक रूप से शरद पवार से जुड़ा हुआ है। अदालत ने अजित पवार गुट से कहा है कि वह अलग चुनाव चिह्न तय करें।
जानिए क्या है पूरा विवाद
6 फरवरी को निर्वाचन आयोग ने अजित पवार के गुट को असली एनसीपी के तौर पर पहचान दी थी और इसे पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न पर भी कंट्रोल दिया था। इसके बाद शरद पवार गुट ने पार्टी का नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ रख दिया था। 13 फरवरी को उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और 24 फरवरी को अपना नया चुनाव चिह्न ‘तुरही बजाता हुआ व्यक्ति’ पेश किया था।
ये भी पढ़ें: क्या BJP अब पंजाब में करेगी ‘खेला’; अकालियों से गठबंधन की सुगबुगाहट
ये भी पढ़ें: क्या 2029 से एक साथ होंगे सभी चुनाव? कोविंद कमेटी ने दिए 5 बड़े सुझाव
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फडणवीस ही बॉस! BJP की लिस्ट से विरोधियों का कटा ‘टिकट’
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
43 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines