Assembly Election 2024: लोकसभा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी हो गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हुई है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है।
आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। जबकि उड़ीसा में भी 13 मई को चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं सिक्किम में भी 19 अप्रैल को मतदान होगा। चारों राज्यों में 4 जून को वोटों की गिनती होगी।
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से होंगे
चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसके साथ ही 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। उपचुनाव 3 चरण में होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल
लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई और चौथा चरण 13 मई को होगा। लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।
ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें
ओडिशा की बात करें तो यहां 147 विधानसभा सीटें हैं। ओडिशा में नवीन पटनायक 20 साल से सत्ता पर काबिज हैं। उनकी पार्टी बीजेडी ने पिछले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए 117 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं सिक्किम में पिछली बार लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए थे।
अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटें
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। इसके लिए बीजेपी 60 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। खास बात यह है कि लिस्ट में तीन पूर्व कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 सीटें हैं। इसके लिए 2019 में 11 अप्रैल को चुनाव हुए थे।
ये भी पढ़ें: इस बार कितने युवा, महिलाएं और बुजुर्ग देंगे वोट? जानें चुनाव आयोग के सभी आंकड़े
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कुल 7 चरणों में होगा चुनाव, पहले में सबसे ज्यादा सीटों पर होगी वोटिंग; जानें हर डिटेल
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Date: दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में एक चरण में होगा मतदान, देखें इलेक्शन डेट की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंंग? यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: Jharkhand Lok Sabha Election Date: झारखंड में कब डाले जाएंगे वोट, देखें डेट List
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कब-कितने चरणों में होंगे चुनाव? यहां देखें सारी डिटेल्स
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: UP में 7 चरणों में होगा चुनाव, किस सीट पर कब चुनाव देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: Gujarat Lok Sabha Election Date: गुजरात में कब पड़ेंगे वोट, EC कर रहा चुनाव की तारीख का ऐलान
ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार से होगी चुनावों की शुरुआत, Bihar में किस सीट में पर कब चुनाव, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines