Live Updates
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए समिति का होगा गठन
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए एक समिति का संयुक्त रूप से लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति द्वारा गठन किया जाएगा। यह समिति तीन सदस्यों की होगी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या कोई अन्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और एक प्रख्यात न्यायविद शामिल होंगे।
केरल के CM पिनाराई विजयन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़
चंदन मिश्रा हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेशी
कुख्यात चंदन मिश्रा हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य शूटर तौफीक बादशाह निशु खान हर्ष और भीम को पटना पुलिस ने ACJM 9 के कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां कोर्ट ने मुख्य शूटर तौसीफ रजा बादशाह को 3 दिनों की रिमांड पुलिस को दिया है। बाकी तीनों लोगों को निशु खान,हर्ष और भीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
संभल में CO अनुज चौधरी ने की कांवड़ियों की सेवा, वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश से बंद हुआ चंबा-तीसा मुख्य मार्ग
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के कारण मलबे और भूस्खलन के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं।
न्यायमूर्ति श्रीराम ने ली राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कल्पथी राजेन्द्र श्रीराम ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजस्थान की राज्यपाल हरिभाऊ वागडे ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह के दौरान राजभवन परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
न्यायमूर्ति श्रीराम इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस थे। वे न्यायिक सेवा में अपने निष्पक्ष और दृढ़ निर्णयों के लिए जाने जाते हैं।
Breaking News: बांग्लादेश से भारत में शरण लेने वाले हिंदुओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकार देगी मालिकाना हक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी पाकिस्तान अब बांग्लादेश से विस्थापित होकर यूपी के अलग-अलग जिलों में बसे परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने आज आदेश दिया है कि इन लोगों को वैधानिक रूप से भूमि स्वामित्व का अधिकार दिया जाए। बैठक मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल जमीन के कागज देने की बात नहीं है, बल्कि उन हजारों परिवारों की पीड़ा और संघर्ष को स्वीकार कर उन्हें सम्मान लौटाने का समय है, जिन्होंने सीमाओं के उस पार से विस्थापित होकर भारत में शरण ली और पिछले कई दशकों से पुनर्वास की उम्मीद में दिन गिन रहे हैं।
सीएम के इस निर्देश के बाद बांग्लादेश से विस्थापित करीब 10 हजार परिवारों को राहत मिलेगी।
Breaking News: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी गुरप्रीत गोगी का एनकाउंटर
पंजाब के मोहाली में पुलिस और बब्बर खालसा के आतंकी गुरप्रीत गोगी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पूर्व सूचना पर गोगी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गोगी घायल हो गया। फिलहाल पुलिस उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची है।
Aaj Ki Taaza Khbar: सीएम एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ी
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Breaking news: तिरुवंनतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश लड़ाकू विमान हुआ ठीक
पिछले पांच सप्ताह से तिरुवंनतपुरम एयरपोर्ट पर खड़ा ब्रिटिश आर्मी का फाइटर जेट एफ-35 उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है। ये दुनिया का सबसे महंगा और अत्याधुनिक फाइटर जेट है। अमेरिका और ब्रिटेन की टॉप एविएशन इंजीनियर की टीम इसे ठीक करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रही थी। अब यह उड़ान भरने के लिए तैयार है। यह हवाईजहाज 1 हजार करोड़ रुपये का है।
Bihar Breaking: निशांत के राजनीति में आने पर उपेंद्र कुशवाहा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक बार फिर अपनी मांग को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि मैंने अपनी बात और जदयू के लाखों कार्यकर्ताओं की भावना को सोशल मीडिया के जरिए रखा था। आगे फैसला अब नीतीश कुमार को करना है। किसी को राजनीति में आने से कोई नही रोक सकता है वो चाहे किसी का बेटा हो,पत्नी हो,पति हो या फिर पिता हो।
UP Breaking: कन्नौज में डंपर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर
उत्तरप्रदेश के कन्नौज में एक स्कूल वैन को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए। वहीं पांच बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्कूल वैन एमएसए एजुकेशन सेंटर की थी। हादसे के बाद सड़क पर चल रहे राहगीरों और कावड़ियों ने मिलकर बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
छात्राओं के सुसाइड मामले सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने छात्राओं के सुसाइड मामले में चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि आज सप्ताह का पहला दिन है लेकिन इसकी शुरुआत बड़ी दुख भरी खबरों से हुई है। कोर्ट पिछले दिनों शारदा यूनिवर्सिटी और आईआईटी खडगपुर में हुई घटनाओं को लेकर चिंतित था।
Bihar Breaking: बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू
आज बिहार विधानमंडल के मानसूत्र सत्र की शुरुआत हो गई है। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में फिलहाल एनडीए के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एनडीए घटक दल के सभी विधायक मौजूद हैं।
अवैध धर्मांतरण मामला, यूपी एसटीएफ ने गोवा से महिला को दबोचा
आगरा धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी एसटीएफ और गोवा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए एक महिला आरोपी आयशा को गोवा से अरेस्ट किया है। विदेशी फंडिंग के जरिए आयशा गरीब और कमजोर लोगों का धर्म बदलवा देती थी। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल, बैंक डिटेल्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मांगे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि आयशा का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। ऐसे में इस मामले में आगे और भी कई गिरफतारियां हो सकती हैं।
इंडिगो उड़ान की तिरुपति एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
तिरुपति-हैदराबाद उड़ान की तिरुपति एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि 20 जुलाई 2025 को तिरुपति से हैदराबाद जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद पायलट ने ऐहतियात बरतते हुए उड़ान की तिरुपति में ही इमरजेंसी लैंिडंग करवाई गई।
Jammu Breaking: वैष्णो देवी मार्ग में लैंडस्लाइड, कई यात्री घायल
वैष्णो देवी मार्ग में बाणगंगा के पास हुए लैंडस्लाइड के कारण कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को कटरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटना हुई है। फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
कोलकाता में टीएमसी आज मनाएगी शहीद दिवस
पश्चिम बंगाल में आज सीएम ममता बनर्जी की पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन करेगी। इस दौरान टीएमसी के सभी सांसद और मंत्री-विधायक मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब पूरे कोलकाता से 7 जुलूस निकलेंगे इसके लिए पूरे प्रदेश से टीएमसी वर्कर कोलकाता पहुंचे हैं।
UP Breaking: लखनऊ में आरोपी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी
लखनऊ में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Delhi Breaking: दिल्ली पुलिस ने हासिम बाबा गैंग के गुर्गे को किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कुख्यात हासिम बाबा गैंग के गुर्गे को अरेस्ट किया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली और मेरठ के कई आपराधिक मामलों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट किया गया आरोपी छेनू गैंग और नासिर गैंग के साथ भी काम कर चुका है। एनआईए और दिल्ली पुलिस दोनों इसकी तलाश में जुटे थे।
Breaking News: 3 लाख 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार अब तक 3 लाख 20 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
LIVE Today Breaking News: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर मानसून सत्र से जुड़ी है। जोकि आज से शुरू हो गया। वहीं उधर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जंतर-मंतर पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बिहार में आज विधानमंडल का मानसूत्र सत्र शुरू हो गया। इस दौरान विपक्ष ने कानून व्यवस्था और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर हंगामा किया। चुनाव से पहले नीतीश सरकार का यह आखिरी सत्र है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिफ मुनीर के श्रीलंका दौरे का आज दूसरा दिन है। मुनीर आज राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात करेंगे। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines